उन्नाव: बाइक की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत चार घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव, अमृत विचार। सदर कोतवाली स्थित करोवन के पास रघुनाथ खेड़ा में उन्नाव परियर मार्ग पर सोमवार शाम मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में फिलहाल एक युवक राजेस पुत्र बाबूलाल की मौके पर मौत हो गयी है। वहीं, दूसरे युवक रामभजन की सांसे अभी चल रही थी। जिसे नाजुक हालत में जिला अस्पताल में …

उन्नाव, अमृत विचार। सदर कोतवाली स्थित करोवन के पास रघुनाथ खेड़ा में उन्नाव परियर मार्ग पर सोमवार शाम मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में फिलहाल एक युवक राजेस पुत्र बाबूलाल की मौके पर मौत हो गयी है। वहीं, दूसरे युवक रामभजन की सांसे अभी चल रही थी। जिसे नाजुक हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उसका इलाज चल रहा है।

वहीं तीसरे युवक हरिशंकर का भी इलाज जिला अस्पताल में जारी है। यह तीनों युवक माखी थाना क्षेत्र के आंट घुसौली निवासी बताए जा रहे हैं । यह तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर उन्नाव से अपने घर के लिए जा रहे थे तभी सिकंदरपुर की तरफ से आ रही बाइक जिसमें 2 लोग सवार थे उसकी आमने-सामने भिड़ंत हो जाती है।

जिससे एक युवक की मौके पर मौत और बाकी चार लोग घायल हो जाते हैं लोक सूचना पाकर मौके पर पहुंची डायल 112 पीआरवी ने एंबुलेंस को सूचना दी जिस पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया वहीं मृतक को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

 

संबंधित समाचार