सीतापुर: दूल्हे पर दिल लुटाने वाली दुल्हन ने शादी के तीसरे दिन उठाया यह बड़ा कदम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। एक दूल्हे की खुशियां नई नवेली दुल्हन लाने के बाद उस वक्त काफूर हो गईं, जब दुल्हान शादी के तीसरे ही दिन ससुराल से जेवर, नकदी लेकर अपने कथित भाई की मदद से भाग निकली। अब दूल्हन अपने परिवार वालों के साथ मिलकर दुल्हन और उसके कथित भाई को खोज रहा है। हालांकि अभी …

सीतापुर। एक दूल्हे की खुशियां नई नवेली दुल्हन लाने के बाद उस वक्त काफूर हो गईं, जब दुल्हान शादी के तीसरे ही दिन ससुराल से जेवर, नकदी लेकर अपने कथित भाई की मदद से भाग निकली। अब दूल्हन अपने परिवार वालों के साथ मिलकर दुल्हन और उसके कथित भाई को खोज रहा है। हालांकि अभी तक दूल्हे को न ही दुल्हन वापस मिली और न ही जेवर व नकदी। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।

यह पूरा मामला रेउसा थाना इलाके के करसा गांव का है। करसा गांव के रहने वाले प्रमोद कुमार अपने एक दोस्त कमलेश के साथ शादी करने के लिए 3 दिन पहले बिहार के जिला गोपालगंज के मगहा गांव गया हुआ था। जहां पर उसने अरविंद नाम के एक शख्स से मिलवाया। अरविंद बिहार के गोपालगंज का रहने वाला है। अरविंद ने अपनी बहन किरन देवी की फोटो प्रमोद को दिखाई और शादी करने के लिए उससे कहा। जिसके बाद दोनों पक्षों की आपस में बात बन गई और अरविंद ने अपनी बहन किरन की शादी गांव के ही एक मंदिर में करा दी। दोनों को वहां से रवाना कर दिया।

दूल्हे प्रमोद का आरोप है कि किरन का भाई अरविंद भी उसके साथ आया था। दुल्हन किरन और दूल्हा प्रमोद का कहना है कि किरन से शादी उसने मंदिर में रीति रिवाज के साथ की और शादी में करीब 90 हजार रुपयों का खर्च भी आया। शादी करने के बाद दूल्हा प्रमोद अपनी दुल्हन किरन को लेकर अपने घर आ गया। दुल्हन के साथ उसका भाई अरविंद भी आया था।

प्रमोद के अनुसार जब देर रात सभी घर के सदस्य सो गए तो दुल्हन किरन अपने भाई अरविंद के साथ मिलकर 30 हजार की नगदी व 45 हजार के गहने लेकर फरार हो गई। इस बात की सूचना परिवार वालों को तब हुई, जब सुबह परिवार वाले सो कर उठे। दूल्हन और उसका भाई घर से नकदी व जेवर लेकर भाग चुके थे। परिवार के लोगों ने दोनों की आसपास तलाश की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। जिसके बाद प्रमोद ने दुल्हन और उसके कथित भाई के खिलाफ थाने में तहरीर। पुलिस का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार