सीतापुर: ससुराल गए युवक की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों लगाया हत्या का आरोप
सीतापुर। रामपुर मथुरा क्षेत्र के कंडी गांव में अपनी ससुराल आये एक व्यक्ति की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने ससुराली जनों पर हत्या कर साक्ष्य छिपाने उद्देश्य से पेंड से लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस जांच करने की बात कह रही है। थानगांव के धमौडा ग्राम सभा के दायमपुरवा …
सीतापुर। रामपुर मथुरा क्षेत्र के कंडी गांव में अपनी ससुराल आये एक व्यक्ति की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने ससुराली जनों पर हत्या कर साक्ष्य छिपाने उद्देश्य से पेंड से लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस जांच करने की बात कह रही है। थानगांव के धमौडा ग्राम सभा के दायमपुरवा मजरे धमौड़ निवासी बद्री के 25 वर्षीय पुत्र आशीष का विवाह थाना क्षेत्र रामपुर मथुरा के जागनपुरवा निवासी पहाड़ी की पुत्री प्रेमा के साथ लगभग एक वर्ष पूर्व हुआ था।
गुरुवार को आशीष अपनी पत्नी को गुड़िया का पर्व कराने के लिए मायके भेज दिया था। बताते हैं कि पत्नी ने गुरुवार को फोन कर आशीष को अपने घर बुलाया था। सूत्रों की माने तो ससुराली जनों ने बेटी को कुछ दिन बाद विदा करने की बात कही। इस पर आशीष की ससुरालीजनों से कुछ कहा सुनी भी हुई थी। अगले दिन ग्रामीणों ने आशीष को गांव के पास की बाग में पेड़ से लटकते हुए देखा। जिसके बाद ससुरालीजनों को बताया गया।
कुछ देर में ही यह खबर आशीष के माता पिता को भी खबर मिल गई। आशीष के परिजनों ने ससुरालीजनों पर हत्या कर शव को पेंड से लटकाने का आरोप लगाया है। मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। इस संबंध में एसएचओ रामपुर मथुरा ओपी तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एसएचओ ने मृतक के परिजनों के आरोप पर जांच कर उचित कार्रवाई किये जाने की बात कही है।
