उन्नाव: केंद्रीय मंत्री ने विपक्षी दलों पर बोला हमला, लगाए ये गंभीर आरोप
उन्नाव। भाजपा की ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ के क्रम में मियांगंज चौराहे के पास जन सभा को सम्बोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने जहां सपा, बसपा, कांग्रेस, की पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधा। वहीं भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को बताते हुए कहा कि सोलह अगस्त से केंद्रीय मंत्री अपने अपने क्षेत्रों …
उन्नाव। भाजपा की ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ के क्रम में मियांगंज चौराहे के पास जन सभा को सम्बोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने जहां सपा, बसपा, कांग्रेस, की पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधा। वहीं भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को बताते हुए कहा कि सोलह अगस्त से केंद्रीय मंत्री अपने अपने क्षेत्रों में जन आशीर्वाद यात्रा में पहुंच कर लोगों तक सरकार की उपलब्धियों की जानकारी पहुंचाए।
योगी सरकार के साढ़े चार साल में कराए गए विकास कार्यो का बखान करते हुए कहा कि इसके पहले की सरकारों में ग्रामीण क्षेत्रों में आठ घंटे मुश्किल से बिजली मिलती थी। अब अट्ठारह घंटे ग्रामीण क्षेत्रों में और चौबीस घंटे शहरी क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति की जा रही है। केंद्र सरकार द्वारा सौभाग्य योजना के तहत गरीबों को नि:शुल्क विद्युत कनेक्शन दिए गए। वहीं छोटे बड़े सभी किसानों को सम्मान निधि के तहत छह हजार रुपए सालाना दिए जा रहे है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय का निर्माण कार्य चौदह करोड़ गरीबों को निशुल्क बिद्युत कनेक्शन दिए गए।
इस योजना के तहत एक करोड़ लोगों को तहत निशुल्क कनेक्शन मुहैया कराए जायेंगे। विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि बीएमडी बनाया जा रहा है। ब्राम्हण मुस्लिम दलित गठजोड़ चलेगा नहीं जनता सब जानती है। ऐसे लोगों को समय आने पर जनता जबाब देगी। डा. भीमराव अम्बेडकर मिशन के तहत मुफ्त इलाज की सुविधा योगी सरकार मुहैया करायेगी। गांधी जी के मिशन को मोदी योगी सरकार पूरा करेगी। वहीं अंत में उन्होंने सभी लोगों से आवाह्न किया। बच्चों को नशे की लत से दूर रखें साथ ही पड़ोसियों के बच्चों को भी समझायें।
उन्होंने ग्राम प्रधानों व प्रबुद्ध नागरिकों से कहा कि बिद्यालयो में बच्चों को नशे के दुष्प्रभाव से बचाएं। आगे कहा कि मोदी सरकार द्वारा जल शक्ति योजना के तहत हर घर को स्वच्छ पेयजल किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराने के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में सफीपुर बिधायक बम्बा लाल दिवाकर, बांगरमऊ बिधायक श्रीकांत कटियार, मोहान बिधायक बृजेश रावत, शंकर लाल लोधी पूर्व ब्लाक प्रमुख बलवीर यादव, नागेन्द्र यादव, दया राम प्रधान, सुरेश यादव सहित सैकड़ों की संख्या मे पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
