लखनऊ: मांगों को लेकर डीएलएड अभ्यर्थियों ने किया एससीईआरटी कार्यालय का घेराव
लखनऊ। निशातगंज एससीईआरटी कार्यालय पर सोमवार को सैकड़ो डीएलएड अभ्यर्थियों ने धरना प्रदर्शन किया। धरने की अध्यक्षता कर रहे प्रभात सिंह ने बताया कि सभी अभ्यर्थियों का तृतीय सेमेस्टर की समयावधि छह फरवरी को पूर्ण हो चुकी है। ऐसे में उनके भविष्य को ध्यान में रखकर तृतीय सेमेस्टर में प्रमोट कर चौथे सेमेस्टर की परीक्षा …
लखनऊ। निशातगंज एससीईआरटी कार्यालय पर सोमवार को सैकड़ो डीएलएड अभ्यर्थियों ने धरना प्रदर्शन किया। धरने की अध्यक्षता कर रहे प्रभात सिंह ने बताया कि सभी अभ्यर्थियों का तृतीय सेमेस्टर की समयावधि छह फरवरी को पूर्ण हो चुकी है। ऐसे में उनके भविष्य को ध्यान में रखकर तृतीय सेमेस्टर में प्रमोट कर चौथे सेमेस्टर की परीक्षा आयोजित कराई जाए।
उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव को दिए ज्ञापन में प्रशिक्षुओं ने अवगत कराया है कि उत्तर प्रदेश सरकार के आदेशानुसार विश्वविद्यालयी समिति की सिफारिशों के आधार पर अंतिम सेमेस्टर को छोड़कर अन्य सभी सेमेस्टर में प्रमोट करने का प्रविधान किया गया है। यहां तक कि सत्र बचाने के लिए हाईस्कूल और इंटर के परीक्षार्थी भी प्रमोट कर दिए गए हैैं।
अभ्यर्थियों ने कहा कि वह महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने मौखिक रूप से प्रमोट किए जाने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक लिखित आदेश नही जारी होने से प्रशिक्षु अपने भविष्य को लेकर परेशान हैैं। अभ्यर्थियों ने मामले को परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव संजय उपाध्याय को भी इस बारे में अवगत कराया है।
