बरेली: बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में धूमधाम से मना आजादी का उत्सव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के प्रांगण में 75वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। बतौर मुख्य अतिथि आईजी रमित शर्मा व यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डा. केशव कुमार अग्रवाल ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मन मोह लिया। छात्रों व शिक्षकों को संबोधित कर रहे आईजी …

बरेली, अमृत विचार। बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के प्रांगण में 75वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। बतौर मुख्य अतिथि आईजी रमित शर्मा व यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डा. केशव कुमार अग्रवाल ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मन मोह लिया।

छात्रों व शिक्षकों को संबोधित कर रहे आईजी रमित शर्मा ने कहा कि पुलिस व चिकित्सा सेवाओं के बीच बेहद गहरा संबंध है। दोनों ही आपातकाल की स्थिति में हमेशा लोगों की मदद करने के लिए दिन-रात तत्पर रहते हैं। कोरोना काल में लोगों की सुरक्षा के दौरान अनेक पुलिस कर्मियों व चिकित्सकों ने जान की परवाह किए बगैर लोगों की जान बचाई है। इसके चलते इन्हें फ्रंटलाइन योद्धा का सम्मान दिया गया।

बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डा. केशव कुमार अग्रवाल ने छात्रों व शिक्षकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वर्तमान सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने में लगी हुई है। भारत सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं के लिए विशेष बजट की घोषणा की है।

बताया कि रोहिलखंड मेडिकल कालेज एवं हॉस्पिटल में क्लीनिकल व नॉन क्लीनिकल, पैरामेडिकल, नर्सिंग स्टाफ और मेडिकल छात्रों को गहन इकाई कक्ष (आईसीयू) से जुड़ी समस्त आपातकाल सेवाओं का प्रशिक्षण प्रयोगात्मक रूप से निरंतर करवाया जा रहा है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर कहीं भी आपात सेवाएं प्रदान करने में समर्थ रहे।

बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के प्रति-कुलाधिपति डॉ.अशोक अग्रवाल ने कहा कि जिस तरह सेना के जवान 40 से 49 डिग्री तापमान की गर्मी व शून्य डिग्री की सर्दी में देश की सेवा के लिए दिनरात सीमा पर तैनात रहते हैं, ऐसे ही हमें भी मरीजों के प्रति सर्वप्रथम तत्पर रहना चाहिए।

कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी की कुलपति डा. लता अग्रवाल, प्रति कुलपति डॉ किरण अग्रवाल, रोहिलखण्ड मेडिकल कालेज के प्रधानाचार्य डा. शरद सेठ, डा. भूषण कुमार, डा. सत्यवीर नायक, डा. पुष्पेंद्र कन्नौजिया, प्रियंका ऐ मसीह एवं वरिष्ठ प्रशानिक अधिकारी मोहम्मद तसलीम खान आदि मौजूद रहे।

बरेली: कैंट विधायक राजेश अग्रवाल ने किया चौपुला पुल का उद्घाटन, अटल सेतु… 

संबंधित समाचार