बरेली: बारादरी पुलिस ने छापेमारी कर पकड़ा लाखों का नकली माल
बरेली, अमृत विचार। बारादरी पुलिस ने सोमवार की देर रात पीलीभीत बाईपास स्थित एक कॉलोनी में छापामारी कर कई लाख का नकली पान मसाला, तम्बाकू, कई तरह की बीड़ी बरामद की है। साथ ही पैकिंग व बीड़ी सुखाने की मशीनें भी बरामद की हैं। शाहजहांपुर का रहने वाला एक व्यक्ति अपने साथी के साथ पिछले …
बरेली, अमृत विचार। बारादरी पुलिस ने सोमवार की देर रात पीलीभीत बाईपास स्थित एक कॉलोनी में छापामारी कर कई लाख का नकली पान मसाला, तम्बाकू, कई तरह की बीड़ी बरामद की है। साथ ही पैकिंग व बीड़ी सुखाने की मशीनें भी बरामद की हैं।
शाहजहांपुर का रहने वाला एक व्यक्ति अपने साथी के साथ पिछले करीब 2 साल से नकली बीड़ी, गुटका, तम्बाकू की फैक्ट्री चला रहा था। बताया जा रहा है कि शाहजहांपुर और हरियाणा में भी मुख्य आरोपी को पहले भी गिरफ्तार किया जा चुका है। शाहजहांपुर में भंडाफोड़ होने के बाद आरोपी बरेली आए थे।
