यूपी: पुलिस ने शुरू किया नया अभियान, ऐसे चलेगा ऑपरेशन शिकंजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

यूपी। पुलिस ने अब नया ऑपरेशन शुरु किया है। जी हां, अब अपराधियों को आसानी से जमानत नहीं मिलने वाली। एडीजी गोरखपुर जोन में ऑपरेशन शिकंजा शुरू किया गया है। थानेदार अपने क्षेत्र के जेल में बंद बदमाशों की लिस्ट बनाएंगे। बदमाशों की लिस्ट बनाने के बाद पुलिस मुकदमा दायर करवाने वालों और गवाहों से …

यूपी। पुलिस ने अब नया ऑपरेशन शुरु किया है। जी हां, अब अपराधियों को आसानी से जमानत नहीं मिलने वाली। एडीजी गोरखपुर जोन में ऑपरेशन शिकंजा शुरू किया गया है। थानेदार अपने क्षेत्र के जेल में बंद बदमाशों की लिस्ट बनाएंगे। बदमाशों की लिस्ट बनाने के बाद पुलिस मुकदमा दायर करवाने वालों और गवाहों से मिलकर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करेगी।इस अभियान का एक ही मिशन है कि कोई भी सनसनीखेज अपराधिक घटना में शामिल बदमाश जमानत पर न छूट सके। ऐसा करने से न केवल अपराधियों का मनोबल टूटेगा,बल्कि जनता के बीच सुरक्षा की भावना सुदृढ़ होगी।

एडीजी जोन अखिल कुमार ने जोन के सभी एसएसपी और एसपी को पत्र लिखा है और कहा है कि पुलिस अपराधियों के खिलाफ बिना ढिलाई के कार्रवाई की जाए। कई मामलों में प्रभावी कार्रवाई न होने की वजह से अपराधी जल्द ही छूट जाते हैं। कोई भी मुजरिम गवाहों को कमजोर करके जमानत नहीं ले पाएगा। इसके लिए पूरे जोन में अभियान चलाया जाएगा। इस ऑपरेशन का नाम ऑपरेशन शिकंजा है।

संबंधित समाचार