लखनऊ: रंगदारी न देने पर दंबगों ने डम्फर चालक का फोड़ा सिर, जांच में जुटी पुलिस
लखनऊ। दबंगों को रंगदारी न देना एक डम्फर चालक को भारी पड़ गया। रंगदारी देने से मना करने पर पहले दबंगों ने अवैध असलहे की बट मारकर डम्फर चालक का का सिर फोड़ दिया। उसके डम्फर में तोड़फोड़ की और उसके पास मौजूद 13 हजार की नगदी लूटकर फरार हो गए। मामला सोमवार देर रात …
लखनऊ। दबंगों को रंगदारी न देना एक डम्फर चालक को भारी पड़ गया। रंगदारी देने से मना करने पर पहले दबंगों ने अवैध असलहे की बट मारकर डम्फर चालक का का सिर फोड़ दिया। उसके डम्फर में तोड़फोड़ की और उसके पास मौजूद 13 हजार की नगदी लूटकर फरार हो गए। मामला सोमवार देर रात खुर्रमनगर रिंगरोड स्थित इंदिरानगर थानाक्षेत्र का है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
ट्रक चालक अनिल यादव का कहना है कि वह सोमवार देर रात डम्फर लेकर रिंगरोड की तरफ जा रहा था। तभी रात करीब एक बजे कुछ दबंगों ने ट्रक रुकवाकर उससे रुपयों की मांग की। जब उसने रुपये देने से मना किया तो दबंगों ने अवैध असलहे की बट मारकर उसका सिर फोड़ दिया। जिससे पीड़त लहूलुहान हो गया।
इसके बाद दबंगों ने उसके डम्फर में भी तोड़फोड़ की और उसके पास मौजूद 13 हजार रुपये लूटकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। प्रभारी निरीक्षक इन्द्रानगर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित को भी थाने बुलाया गया है। जांच के बाद मामले में जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
