फतेहपुर: महामंडलेश्वर आत्मानंद जी ने भाजपा सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर। केंद्र व राज्य की भारतीय जनता पार्टी सरकार ने कोई वायदा पूरा नहीं किया ना तो गंगा साफ किया ना यमुना, अगर साफ किया तो सिर्फ पैसा। चुनाव के पहले धर्म संसद में भाजपा ने वादा किया था कि कोई बूचड़खाना नहीं चलने देंगे लेकिन आज भी 38000 लाइसेंस धारक बूचड़खाना चलाए जा रहे …

फतेहपुर। केंद्र व राज्य की भारतीय जनता पार्टी सरकार ने कोई वायदा पूरा नहीं किया ना तो गंगा साफ किया ना यमुना, अगर साफ किया तो सिर्फ पैसा। चुनाव के पहले धर्म संसद में भाजपा ने वादा किया था कि कोई बूचड़खाना नहीं चलने देंगे लेकिन आज भी 38000 लाइसेंस धारक बूचड़खाना चलाए जा रहे हैं। ऐसी सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है 2022 के चुनाव में इस सरकार को उखाड़ फेंकने का काम किया जाएगा यह बात बिंदकी कस्बे के रामलीला मैदान के समीप समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष रामेश्वर दयालु दयालु के आवास पर आयोजित एक प्रेस वार्ता में 1 सप्ताह पहले समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले महामंडलेश्वर सत्या आत्मानंद गिरि जी महाराज ने कहा।

उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के पहले भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने धर्म संसद में यह वादा किया था कि गंगा और यमुना नदी की सफाई पूरी तरह से रखेंगे लेकिन गंगा यमुना अभी भी पूरी तरह से गंदी है कानपुर में ही ढाई सौ चमड़े की फैक्ट्री का गंदा पानी गंगा नदी में बहाने का काम किया जा रहा है उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने चुनाव के पहले धर्म संसद में यह भी वादा किया था कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी तो कोई बूचड़खाना नहीं चलेगा लेकिन सत्ता के आने के बाद पूरे वादे भूल गए और भारतीय जनता पार्टी की सरकार के चलते 38000 लाइसेंस धारक बूचड़खाना चलाए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है भ्रष्टाचार बढ़ता जा रहा है बेरोजगारी चरम सीमा पर है युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है अपराध लगातार बढ़ रहे हैं ।ऐसी भारतीय जनता पार्टी को सरकार में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है 2022 के चुनाव में इस सरकार को उखाड़ फेंकने का काम किया जाएगा इस मौके पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तथा राज्यसभा के सांसद विशंभर प्रसाद निषाद ने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी द्वारा एक अभियान चलाया जा रहा है।

जिसके तहत महामंडलेश्वर यात्रा करेंगे और लोगों को जागरूक करने का काम करेंगे और बताएंगे कि किस प्रकार पूरे उत्तर प्रदेश में अराजकता का माहौल है लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर ढंग से नहीं मिल पा रही है महंगाई बढ़ रही है उन्होंने कहा कि 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को पूर्ण बहुमत हासिल होगा और एक बार फिर अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री बनेंगे इस मौके पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष विपिन सिंह यादव समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष रामेश्वर दयाल दयालु सपा नेता जालिम सिंह रविंद्र सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार