लखनऊ: मुख्तार अंसारी का एक और शूटर व 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। बांदा के जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी का शार्प शूटर व 50 हजार का इनामी बदमाश अमित राय को एसटीएफ ने आज मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या, लूट, रंगदारी, अपहरण जैसे दो दर्जन से ज्यादा मामले आरोपी पर दर्ज हैं। बता दें 16 अप्रैल को उसने अपने साथियों के साथ मिलकर …

लखनऊ। बांदा के जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी का शार्प शूटर व 50 हजार का इनामी बदमाश अमित राय को एसटीएफ ने आज मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या, लूट, रंगदारी, अपहरण जैसे दो दर्जन से ज्यादा मामले आरोपी पर दर्ज हैं। बता दें 16 अप्रैल को उसने अपने साथियों के साथ मिलकर अपने गांव के ही रविन्द्र नाथ राय और परिजनों पर जानलेवा हमला करके फरार हो गया था। जिसके बाद एसटीएफ ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

इस हमले में रविन्द्र नाथ तो बच गए, लेकिन उनके कई परिजन घायल हो गए थे। एसटीएफ को मंगलवार को उसके अयोध्या में मौजूद होने की सूचना मिली। जिसके बाद एसटीएफ सीओ डीके शाही के निर्देशन में टीम ने इलाके की घेराबंदी करते हुए उसे रौनाही टोल प्लाजा के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान अमित राय ने बताया कि सबसे पहले उसने अपने गांव ही बचपन के मित्र के साथ मिलकर संतोष राम नामक व्यक्ति का अपहरण किया था।

इस मामले में वह जेल भी गया था। जेल से बाहर आते ही वह फिर इस काम में लग गया था। उसने माफिया मुख्तार अंसारी के कहने पर भी कई वारदातें करने की बात भी मानी है। गाजीपुर जिले के करीमुद्दीनपुर थानाक्षेत्र के रहने वाले इस बदमाश पर जिले के ही विभिन्न थानों में जघन्य अपराध के 26 मामले दर्ज हैं।

संबंधित समाचार