अयोध्या: राम मंदि ट्रस्ट के खिलाफ महंत धर्मदास ने दी तहरीर, लगाया यह बड़ा आरोप
अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के खिलाफ मंगलवार को निर्वाणी अनी अखाड़ा के महंत धर्मदास ने कोतवाली अयोध्या में तहरीर दी है। दी गयी तहरीर में धर्मदास ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारी चंपत राय, अनिल मिश्रा सहित कई लोगों को आरोपित करते हुए जमीन खरीद मामले की जांच करने …
अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के खिलाफ मंगलवार को निर्वाणी अनी अखाड़ा के महंत धर्मदास ने कोतवाली अयोध्या में तहरीर दी है। दी गयी तहरीर में धर्मदास ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारी चंपत राय, अनिल मिश्रा सहित कई लोगों को आरोपित करते हुए जमीन खरीद मामले की जांच करने की मांग की है। महंत धर्मदास ने कहा कि राममंदिर निर्माण के लिए मिले दान के पैसा का ट्रस्ट द्वारा दुरूपयोग किया गया है। उन्होंने चंपत राय, अनिल मिश्रा सहित अन्य के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
तहरीर में कहा गया है कि ट्रस्ट महामंत्री चम्पतराय अधिकृत पदाधिकारी के रूप में भूमि संख्या 136 रकबा 1660 वर्गफीट ग्राम कोटरामचन्दर परगना हवेली अवध तहसील सदर जिला अयोध्या को विक्रेता सीताराम दास चेला रामशरण दास निवासी रामकोट व दो गवाहान अनिल कुमार मिश्रा पुत्र बब्बन प्रसाद मिश्रा निवासी लक्ष्मणपुरी कालोनी एवं राजकुमार दास पुत्र जयजयराम दास अधिकारी रामबल्लभकुंज जानकी घाट की उपस्थिति में उक्त विक्रेता के स्वामित्व की भूमि मानकर तथा क्रेता द्वारा विक्रेता के स्वामित्व से संतुष्ट होकर उपनिबंधन कार्यालय अयोध्या में एसबी सिंह उप निबंधक सदर के समक्ष बही संख्या 1 जिल्द संख्या 9178 के पृष्ट 167 तक क्रमांक 4501 पर 11 मई 2021 को विक्रमय पत्र मु. पंचास लाख रूपये के प्रतिफल पर पंजीकृत करवया गया।
कहा गया है कि उक्त भूमि संख्या 136 ग्राम कोट रामचन्दर परगना हवेली अवध तहसील सदर अयोध्या नजूल विभाग की सम्पत्ति है जिसका स्वामित्व राज्य सरकार के अधीन है और यह विक्रेता के स्वामित्व की सम्पत्ति नहीं है इस प्रकार विक्रेता एवं क्रेता ने उक्त विक्रीत भूमि को नजूल विभाग की सम्पत्ति न अंकित करार गवाहों की मिलीभगत से झूठा दास्तावेज तैयार करवाकर झूठे दस्तावेज को असली मानने को तैयार किया गया और उक्त दास्तावेज को यह जानते हुए कि यह असली नहीं है।
फिर भी न्यायिक प्रक्रिया में प्रयोग करने के उद्देश्य से तैयार कराकर अपने पास रखना और उक्त विक्रय पत्र के निष्पादन में हिन्दू धर्मावलम्बियों द्वारा ट्रस्ट को रामजन्मभूमि निर्माण के उद्देश्य से लिये गये दान के पैसों को अवैध व्यक्ति को दो करोड़ रूपये गलत तरीके से फायदा पहुंचाकर टस्ट की सम्पत्ति को गलत तरीके नुकसान पहुंचाकर हिन्दू धर्मावलम्बियों के साथ अपराधिक षड्यंत्र करके समस्त ट्रस्टियों की मिलीभगत से अमानत में खयानत का अपराध किया गया है। महंत धर्मदास ने कहा है कि कि वह इस सम्बंध में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी शीघ्र पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग करेंगे। वहीं राम जन्मभूमि थाना प्रभारी ने तहरीर मिलने की पुष्टि की है।
