कानपुर: इस बड़ी वजह के चलते पत्नी को आग के हवाले कर वृद्ध ने लगाई फांसी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। पनकी थाना क्षेत्र के गोपालपुर चौकी के गांव में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां पर एक वृद्ध ने पहले खटिया पर हो रही पत्नी के ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी, जब वो तड़पने लगी तो खुद फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या करने कर ली। घर में धुआं भरने के …

कानपुर। पनकी थाना क्षेत्र के गोपालपुर चौकी के गांव में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां पर एक वृद्ध ने पहले खटिया पर हो रही पत्नी के ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी, जब वो तड़पने लगी तो खुद फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या करने कर ली। घर में धुआं भरने के बाद अपने कमरे से बाहर निकला बेटा पिता के शव को फंदे पर लटकता व मां को जमीन पर तड़पता देख आवाक रह गया।

पड़ोसियों की मदद से स्वजन आनन-फानन महिला को गुजैनी के निजी हॉस्पिटल लेकर गए, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने वृद्ध के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सिंहपुर कठार गांव में रहने वाले 65 वर्षीय घसीटे लाल के परिवार में पत्नी सुगरी देवी तीन बेटे संजय पासवान, अमरनाथ व राजबहादुर है, जिसमें संजय व राजबहादुर पतरसा गांव स्थित मकान में अपने परिवार के साथ अलग रहते हैं, जबकि अमरनाथ माता पिता के साथ सिंहपुर कछार गांव के मकान में रहता है।

पिता घसीटे लाल का पिछले काफी समय से मानसिक बीमारी के चलते कानपुर के एक साइकेट्रिस्ट से इलाज चल रहा था। जानकारी के मुताबिक मंगलवार तड़के करीब 4:00 बजे सो कर उठे घसीटे लाल ने पत्नी को सोता हुआ देख उसकी खाट में ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आग लगा दी, जिसके बाद महिला को आग की लपटों में घिरा देख वृद्ध ने भी आगन में घड़ी बांस की सीढ़ी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पनकी इंस्पेक्टर दधिबल तिवारी ने बताया कि घटना के पीछे स्वजन ने वृद्ध के मानसिक बीमारी से ग्रस्त होने की बात बताई है।

महिला को सवजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई। पड़ोसियों के मुताबिक मानसिक बीमारी से जूझ रहे घसीटे लाल पहले भी कई बार आत्महत्या का प्रयास कर चुके था, लेकिन तब किसी ना किसी की मौके पर मौजूदगी होने के चलते उन्हें हर बार बचा लिया गया। वहीं घटना से पहले वृद्ध दंपती के बीच जल्दी उठने को लेकर विवाद होने की बात भी कही जा रही है।

संबंधित समाचार