बरेली: आज से पटरी पर लौटेगी राज्यरानी एक्सप्रेस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पिछले डेढ़ साल से बंद मेरठ से लखनऊ जाने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस का बुधवार से दोबारा संचालन शुरू होगा। अब यह ट्रेन नए नंबरों 01718/01717 से पटरी पर लौटेगी। राज्यरानी एक्सप्रेस मेरठ सिटी से चलकर हापुड़, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई होते हुए लखनऊ तक जाती है। मेरठ से चलकर यह ट्रेन …

बरेली, अमृत विचार। पिछले डेढ़ साल से बंद मेरठ से लखनऊ जाने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस का बुधवार से दोबारा संचालन शुरू होगा। अब यह ट्रेन नए नंबरों 01718/01717 से पटरी पर लौटेगी। राज्यरानी एक्सप्रेस मेरठ सिटी से चलकर हापुड़, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई होते हुए लखनऊ तक जाती है।

मेरठ से चलकर यह ट्रेन दोपहर 11.02 बजे और लखनऊ से चलकर शाम 6.08 बजे बरेली जंक्शन पहुंचती है। कोरोना की पहली लहर के दौरान इसका संचालन पिछले साल 25 मार्च को बंद कर दिया गया था। बरेली जंक्शन से करीब डेढ़ सौ लोगों ने इस ट्रेन के लिए रिजर्वेशन कराए थे। बता दें कि लंबे समय से ट्रेन को दोबारा चलाने की मांग यात्री कर रहे थे। अब रेलवे बोर्ड से मंजूरी मिलने के बाद इसे 18 अगस्त से दोबारा चलाया जाएगा।

संबंधित समाचार