मिर्जापुर: पति-पत्नी के विवाद में बच्चों को गंवानी पड़ी जान, जानिए पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मिर्जापुर। यूपी के मिर्जापुर जिले से दिलदहलाने वाला मामला सामने आया है। कांशीराम आवास के ब्लॉक नंबर छह को मंगलवार दोपहर में पति-पत्नी के विवाद में बच्चों को जान गंवानी पड़ गई। आपको बता दें विवाद के बाद पति ने खाने में जहर मिलाकर बच्चों को खिलाया और खुद भी खा लिया। पति ने अपने …

मिर्जापुर। यूपी के मिर्जापुर जिले से दिलदहलाने वाला मामला सामने आया है। कांशीराम आवास के ब्लॉक नंबर छह को मंगलवार दोपहर में पति-पत्नी के विवाद में बच्चों को जान गंवानी पड़ गई। आपको बता दें विवाद के बाद पति ने खाने में जहर मिलाकर बच्चों को खिलाया और खुद भी खा लिया। पति ने अपने 4 बच्चों को जहर खिलाया था। बच्चों सहित पति की बिगड़ती हालत देखकर पत्नी कुछ समझ नहीं पाई और पड़ोसियों की मदद से बिना किसी देरी के चुनार प्राथमिक स्वास्थ केंद्र ले गई। खराब हालत के चलते डॉक्टर ने पांचों को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। मंडलीय अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने दो बच्चों और पति को मृत घोषित कर दिया और दों बच्चों को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

आपको बता दें, गांव वालों ने बताया कि पति राजेश कुमार शराब का सेवन बहुत करता था। इसी वजह से आए दिन उसका और उसकी पत्नी का झगड़ा होता था। मंगलवार को पत्नी गीता के धर में न होने पर राजेश ने दाल-चावल में जहर मिला कर खुद खा लिया और बच्चों को भी खिला दिया। जब पड़ोसियों ने बच्चों के रोने की आवाज सुनी तब एंबुलेंस बुलाकर पांचों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। मंडलीय अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने 35 साल के राजेश और उसके 7 साल के पुत्र विजय को मृत घोषित कर दिया। तीन बच्चें 9 साल की साधना , 5 साल की सुमन और 4 साल के धीरज को भर्ती किया। इसके कुछ देर बाद ही सुमन की चिल्ड्रेन वार्ड में मौत हो गई।

संबंधित समाचार