बरेली: खूनी मांझे की बिक्री पर रोक लगाने को जन आंदोलन शुरू
बरेली, अमृत विचार। चाइनीज और कांच युक्त मांझे का चोरी छिपे बड़ा कारोबार शहर में हो रहा है। इस मांझे से होने वाली पतंगबाजी से लोगों की जान खतरे में पड़ रही है। पतंगबाजी में टूटकर गिर रहा मांझा गर्दन में फंसकर लोगों को घायल कर रहा है। श्यामगंज पुल, कुदेशिया पुल, किला और बदायूं …
बरेली, अमृत विचार। चाइनीज और कांच युक्त मांझे का चोरी छिपे बड़ा कारोबार शहर में हो रहा है। इस मांझे से होने वाली पतंगबाजी से लोगों की जान खतरे में पड़ रही है। पतंगबाजी में टूटकर गिर रहा मांझा गर्दन में फंसकर लोगों को घायल कर रहा है।
श्यामगंज पुल, कुदेशिया पुल, किला और बदायूं रोड पुल समेत अन्य स्थानों पर मांझे की चपेट में आकर एक साल में दर्जनों लोग घायल हो चुके हैं। कई बार जिंदगी खतरे में पड़ने के बाद भी पुलिस प्रशासनिक स्तर से मांझा बेचने वालों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
हालांकि दो दिन से पुलिस भी पतंगबाजी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। वहीं, अब मांझा बिक्री पर रोक लगाने के लिए जन आंदोलन भी शुरू हो गया है। बुधवार को यूथ इन एक्शन संस्था के सदस्यों ने एसएसपी से मिलकर मांझा बिक्री पर पूर्णता रोक लगाने की मांग की। डा. प्रमेंद्र माहेश्वरी के नेतृत्व में सदस्यों ने एसएसपी से मुलाकात की।
