87 वर्ष के पूर्व मुख्यमंत्री ने दिया दसवीं कक्षा का कंपार्टमेंट पेपर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सिरसा। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला आज दोपहर हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के दसवीं कक्षा का अंग्रेजी विषय का पेपर देने यहां पहुंचे। चौटाला ने आज यहां बताया कि उन्होंने दो वर्ष पहले दसवीं कक्षा के सभी विषयों के पेपर दिए थे जबकि वह अंग्रेजी विषय में फेल हो गए, इसलिए अब वह …

सिरसा। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला आज दोपहर हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के दसवीं कक्षा का अंग्रेजी विषय का पेपर देने यहां पहुंचे। चौटाला ने आज यहां बताया कि उन्होंने दो वर्ष पहले दसवीं कक्षा के सभी विषयों के पेपर दिए थे जबकि वह अंग्रेजी विषय में फेल हो गए, इसलिए अब वह अंग्रेजी विषय का कंपार्टमेंट का पेपर दे रहे हैं।

उन्होंने इस पेपर की पूरी तैयारी की है विश्वास है कि वह अच्छे अंक लेकर इस पेपर में पास होंगे। सिरसा के आर्य समाज रोड पर आर्य कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बने परीक्षा केंद्र में परीक्षा देने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने बाहरवीं कक्षा की भी परीक्षा दी हुई है लेकिन भिवानी बोर्ड ने उनका परिणाम रोक लिया है उन्होंने इसकी वजह दसवीं कक्षा के अंग्रेजी विषय के पेपर में पास न होना बताया है।

 

संबंधित समाचार