तालिबान ने तोड़ा वादा, काबुल एयरपोर्ट और जलालाबाद में प्रदर्शन कर रहे लोगों पर बरसाई गोलियां
काबुल। अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद वहां के हालात खराब होते जा रहे हैं। लोग अपनी और अपनों की जान बचाने के लिए जल्द से जल्द अफगानिस्तान छोड़ना चाह रहे है लेकिन उनकी जान को अभी भी खतरा बना हुआ है। ताजा मामला जलालाबाद का है, जहां पर तालिबान के खिलाफ प्रदर्शन हो …
काबुल। अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद वहां के हालात खराब होते जा रहे हैं। लोग अपनी और अपनों की जान बचाने के लिए जल्द से जल्द अफगानिस्तान छोड़ना चाह रहे है लेकिन उनकी जान को अभी भी खतरा बना हुआ है। ताजा मामला जलालाबाद का है, जहां पर तालिबान के खिलाफ प्रदर्शन हो रहा था, लोग अफगानिस्तान का राष्ट्रीय झंडा लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।
इसी बीच तालिबानियों ने प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग कर दी। गौरतलब हो की पिछले मंगलवार को तालिबाद ने पत्रकारवार्ता के दौरान वादा किया था की महिलाओं के अधिकारों का सम्मान होगा और शांति बनाए रखने के लिए कानून व्यवस्था को बहाल किया जाएगा।
