मुरादाबाद: बेटा पैदा न होने पर महिला को मारपीट कर घर से निकाला, पीड़िता ने लगाई मदद की गुहार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। दहेज में पांच लाख रुपये और मकान न मिलने पर सुसराल वालों ने महिला का उत्पीड़न किया। महिला का आरोप है कि उसके तीन बेटियां है। ससुराल वालों ने बेटा पैदा न होने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया। देवर ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास भी किया। पीड़िता की शिकायत पर …

मुरादाबाद,अमृत विचार। दहेज में पांच लाख रुपये और मकान न मिलने पर सुसराल वालों ने महिला का उत्पीड़न किया। महिला का आरोप है कि उसके तीन बेटियां है। ससुराल वालों ने बेटा पैदा न होने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया। देवर ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास भी किया। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी ने महिला थाना एसओ निधि चौधरी को रिपर्ट दर्ज करने के आदेश दिए है।

कटघर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली महिला ने बताया कि करीब साढ़े छह साल पूर्व उसका विवाह रामपुर जनपद के मोहल्ला केसर खां का कुआ नीयर ऊंची चौपाल निवासी युवक के साथ तय हुआ था। पीड़िता का आरोप है कि शादी के दो महीने बाद ही ससुराल वाले उसका उत्पीड़न करने लगे। कारोबार के लिए पांच लाख रुपये और नया मकान बनवाने की मांग करने लगे।

इस दौरान वह तीन बेटियों की मां बन गई। इसके बाद तो ससुराल वालों का उत्पीड़न और ज्यादा बढ़ गया। बेटा पैदा न करने पर घर से निकालने और जान से मारने की धमकी मिलने लगी। आरोप है कि 31 जुलाई को देवर ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। शिकायत पर पति व ससुराल वालों ने उसे बुरी तरह पीटा और घर से निकाल दिया।

संबंधित समाचार