मुश्किल वक्त में अफगान राष्ट्रपति की मदद को आगे आया ये देश, परिवार समेत दी पनाह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काबुल। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने कहा कि उसने अफगान राष्ट्रपति अशरफ गनी और उनके परिवार को ”मानवीय आधार” पर स्वीकार कर लिया है। तालिबान के काबुल के नजदीक पहुंचने से पहले ही गनी देश छोड़ कर चले गए थे। यूएई की सरकारी समाचार समिति ‘डब्ल्यूएएम’ ने बुधवार को अपनी एक खबर में यह जानकारी …

काबुल। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने कहा कि उसने अफगान राष्ट्रपति अशरफ गनी और उनके परिवार को ”मानवीय आधार” पर स्वीकार कर लिया है। तालिबान के काबुल के नजदीक पहुंचने से पहले ही गनी देश छोड़ कर चले गए थे।

यूएई की सरकारी समाचार समिति ‘डब्ल्यूएएम’ ने बुधवार को अपनी एक खबर में यह जानकारी दी। हालांकि उसने यह नहीं बताया कि गनी देश में कहां हैं। इसमें देश के विदेश मंत्रालय के एक लाइन वाले बयान को उद्धत किया गया है।

संबंधित समाचार