बरेली: रुविवि में अब ऑनलाइन ही छुट्टी ले सकेंगे कर्मचारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के अधिकारी व कर्मचारी अब छुट्टी लेने में खेल नहीं कर सकेंगे। विवि प्रशासन इस पर पूरी तरह से रोक लगाने की तैयारी कर रहा है। अब सिर्फ ऑनलाइन ही छुट्टी स्वीकार होंगी। विवि के अधिकारियों व कर्मचारियों का डाटा ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया …

बरेली, अमृत विचार। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के अधिकारी व कर्मचारी अब छुट्टी लेने में खेल नहीं कर सकेंगे। विवि प्रशासन इस पर पूरी तरह से रोक लगाने की तैयारी कर रहा है। अब सिर्फ ऑनलाइन ही छुट्टी स्वीकार होंगी। विवि के अधिकारियों व कर्मचारियों का डाटा ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है। शासन ने शिक्षकों व कर्मचारियों के लिए मानव संपदा पोर्टल तैयार किया है, जिस पर सभी स्कूलों, विद्यालयों व महाविद्यालयों का भी डाटा अपलोड किया जा रहा है।

विश्वविद्यालय में अभी तक कर्मचारी आवेदन के जरिये छुट्टी लेते थे। इसके लिए वह आवेदन पत्र अपने विभाग के रजिस्टर में रख देते थे और बिना अधिकारी के छुट्टी पास हुए ही अवकाश पर चले जाते थे। कई बार देखने में आया था कि कर्मचारी छुट्टी के बाद वापस भी आ जाते थे और उसके बाद आवेदन हटा लिया जाता था और छुट्टी के दिन भी उपस्थिति लगा दी जाती थी।

आवेदन इसलिए रजिस्टर में रखा जाता था ताकि यदि अधिकारी पूछें तो बता दिया जाए कि छुट्टी पर गए हैं। कुलपति प्रो. केपी सिंह ने बताया कि अब छुट्टी सिर्फ ऑनलाइन ही दी जाएगी। ऑनलाइन आवेदन के बाद छुट्टी स्वीकार होने पर ही जा सकेंगे।

संबंधित समाचार