64MP कैमरा के साथ Realme GT और Realme GT Master Edition भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Realme GT और Realme GT Master Edition स्मार्टफोन को बुधवार को भारत में लॉन्च कर दिया गया है, यह दोनों ही कंपनी के नए 5जी स्मार्टफोन हैं। Realme के दोनों फोन 120 हर्ट्ज़ सुपर एमोलेड डिस्प्ले के साथ आते हैं और इनमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। दोनों फोन में मौजूद प्रमुख अंतर …

Realme GT और Realme GT Master Edition स्मार्टफोन को बुधवार को भारत में लॉन्च कर दिया गया है, यह दोनों ही कंपनी के नए 5जी स्मार्टफोन हैं। Realme के दोनों फोन 120 हर्ट्ज़ सुपर एमोलेड डिस्प्ले के साथ आते हैं और इनमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। दोनों फोन में मौजूद प्रमुख अंतर की बात करें, तो रियलमी जीटी 5जी कंपनी का फ्लैगशिप मॉडल है और यह हाई-एंड क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस है। वहीं, दूसरी ओर रियलमी जीटी 5जी मास्टर एडिशन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी प्रोसेसर दिया गया है। रियलमी जीटी मास्टर एडिशन में एक स्पेशल वर्ज़न भी पेश किया गया है, जो कि सूटकेस जैसे बैक डिज़ाइन के साथ आता है जिसे जापानी डिज़ाइनर Naoto Fukasawa द्वारा क्राफ्ट किया गया है।

Realme GT, Realme GT Master Edition price in India, availability
Realme GT स्मार्टफोन की कीमत 37,999 रुपये है, जिसमें फोन का 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट आता है। वहीं, फोन के 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 41,999 रुपये है। यह फोन डेशिंग ब्लू और डेशिंग सिल्वर कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। वहीं रेसिंग यैलो कलर ऑप्शन वैगन लैदर फिनिश के साथ आता है।

वहीं, दूसरी ओर Realme GT Master Edition स्मार्टफोन की कीमत 25,999 रुपये से शुरू होती है, जिसमें फोन का 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। वहीं, फोन के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये और 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये है। रियलमी जीटी मास्टर एडिशन की प्रमुख खासियत की बात करें, तो यह सूटकेस जैसे डिज़ाइन वाले अनोखे बैक पैनल के साथ आती है, जो कि Voyager Grey कलर ऑप्शन में ही सीमित है। हालांकि, इस फोन में आपको Cosmos Blue और Luna White कलर ऑप्शन भी मिलेगा।

रियलमी जीटी की सेल भारत में 25 अगस्त से शुरू होगी, वहीं मास्टर एडिशन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी और 8 जीबी रैम + 256 जीबी वेरिएंट की सेल 26 अगस्त से शुरू होगी। वहीं, 6 जीबी वेरिएंट की सेल बाद में घोषित की जाएगी। दोनों फोन को खरीद के लिए Flipkart, Realme.com और अन्य प्रमुख रीटेल स्टोर्स पर उपलब्ध कराया जाएगा। रियलमी ने फ्लिपकार्ट के साथ साझेदारी की है ताकि फोन के फ्लिपकार्ट स्मार्ट अपग्रेड प्रोग्राम के तहत पेश किया जा सके। इस प्रोग्राम के तहत रियलमी जीटी और रियलमी जीटी मास्टर एडिशन को आप 70 प्रतिशत भुगतान करके भी अपना बना सकते हैं।

संबंधित समाचार