गौतम बुद्ध नगर: साइबर क्राइम टीम ने दो जालसजों को किया गिरफ्तार, ऐसे करते थे ठगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 गौतम बुद्ध नगर। आर्मी अफसर बनकर लोगों को ठगने वाले दो जालसाजों को साइबर क्राइम सेल ने गिरफ्तार किया है। एक जालसाज मौके से फरार हो गया है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं। जालसाजों ने अभी तक विभिन्न राज्यों के दर्जनों लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की है। …

 गौतम बुद्ध नगर। आर्मी अफसर बनकर लोगों को ठगने वाले दो जालसाजों को साइबर क्राइम सेल ने गिरफ्तार किया है। एक जालसाज मौके से फरार हो गया है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं। जालसाजों ने अभी तक विभिन्न राज्यों के दर्जनों लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की है।

गिरफ्तार जालसाज आम व्यक्तियों को अपना परिचय बतौर आर्मी आफिसर के रूप में देते थे। अपने ट्र्रांसफर की बात बताकर अपना सामान, मकान और फ्लैट किराए पर बेचने के नाम पर ओएलएक्स, 99 एकड़ डॉट कॉम और विभिन्न साइटों पर इसका विज्ञापन देते थे। जो लोग इनसे संपर्क करते उनसे यह लोग एडंवास की डिमांड करते। एडवांस जैसे ही खाते में आता था यह लोग विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड, पीओएस मशीन के जरिए रुपये निकाल कर वहां से चंपत हो जाते थे।

3 जून को गाजियाबाद निवासी ए.के. महेश्वरी ने गाजियाबाद सारबर क्राइम ब्रांच में एक मामला दर्ज कराया था। उनका कहना  था कि फ्लैट किराए पर देने के नाम पर एक आर्मी आफिसर ने  उनसे क्यूआर कोड के जरिए अपने खाते में 103900 रुपये की धनराशि ट्रांसफर करा ली। जबकि फ्लैट उनका था ही नहीं। साइबर क्राइम सेल से जब जांच शुरू की तो इस गिरोह का पता चला।

जिसके बाद टीम ने गुरुवार को नोएडा से नूह मेवात निवासी शमशेर व शमी मोहम्मद को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह का एक सदस्य शाहरूख फरार है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं। इनके कब्जे से टीम ने 10 एटीएम कार्ड, 5 पीओएस मशीन और दो मोबाइल जब्त किए हैं। शातिरों के खातों में मौजूद 237429 रुपये की धनराशि को फ्रीज कर दिया गया है।

लड़की  की फर्जी फेसबुक आईडी के जरिए करते थे ब्लैकमेल

जालसाज सिर्फ आर्मी आफिसर ही नहीं बल्कि लोगों को ठगने के लिए और भी हथकंडे अपनाते थे। वह फेसबुक पर लड़की के नाम से फर्जी आईडी बनाते थे। उसके बाद लोगों से चैटिंग कर उनका किसी भी तरीके से अश्लील वीडियो बना लेते थे। इसे वह सोशल मीडिया साइट पर अपलोड करने की धमकी देकर लोगों से रूपये वसूल लेते थे।

संबंधित समाचार