उन्नाव: पुलिस और गौ-तस्करों के बीच हुई मुठभेड़, 3 तस्कर और 2 पुलिसकर्मी जख्मी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। अजगैन थाना क्षेत्र में मुखबिर ने गौ-तस्करों के बारे में सूचना दी। खबर मिलते ही दही थाना पुलिस और एसओजी टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस के पहुंचते ही गौ-तस्करों ने पुलिस पर फयरिंग कर दी। फायरिंग में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। तीन गौ-तस्कर भी मुठभेड़ में घायल हो गए। पुलिस ने घायल …

उन्नाव। अजगैन थाना क्षेत्र में मुखबिर ने गौ-तस्करों के बारे में सूचना दी। खबर मिलते ही दही थाना पुलिस और एसओजी टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस के पहुंचते ही गौ-तस्करों ने पुलिस पर फयरिंग कर दी। फायरिंग में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। तीन गौ-तस्कर भी मुठभेड़ में घायल हो गए। पुलिस ने घायल गौ-तस्करों के साथ दो और लोगों को हिरासत में लिया। घायस तस्करों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गौ तस्करों का नेटवर्क खंगालने में पुलिस जुटी हुई है।

अजगैन थाना क्षेत्र के दरिया बाग में देर रात ये मुठभेड़ हुई थी। घायल हुए गौ-तस्कर सलमान उन्नाव का रहने वाले है वहीं लकी लखनऊ का वासी है। तीसरे तस्कर का नाम मंगल कश्यप है। जिन दो तस्कर को गिरफ्तार किया गया उनका नाम कल्लू और मोनू राजपूत है।