आजमगढ़: सरकार के विरोध में शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर किया कार्य

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आजमगढ़। माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) के आह्वान पर शिक्षकों ने तीसरे दिन भी शिक्षण कार्य करते हुए काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। फूलपुर तहसील क्षेत्र के एडेड माध्यमिक विद्यालयों में तीसरे दिन भी विरोध प्रदर्शन करते हुए शिक्षकों ने आरोप लगाया कि कोविड-19 की आड़ में सरकार ने दो साल से महंगाई भत्ता …

आजमगढ़। माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) के आह्वान पर शिक्षकों ने तीसरे दिन भी शिक्षण कार्य करते हुए काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। फूलपुर तहसील क्षेत्र के एडेड माध्यमिक विद्यालयों में तीसरे दिन भी विरोध प्रदर्शन करते हुए शिक्षकों ने आरोप लगाया कि कोविड-19 की आड़ में सरकार ने दो साल से महंगाई भत्ता रोक रखी है। इस बीच 16 अगस्त से सुबह आठ बजे से शाम 4.30 बजे तक स्कूल खोलने का आदेश जारी कर दिया है।

सेवा नियमावली में इतने अधिक समय तक शिक्षण कार्य का समय नहीं है। चेताया कि 24 अगस्त तक शिक्षण कार्य करते हुए विरोध और 25 अगस्त को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।अंबारी में संगठन के जिला कोषाध्यक्ष परशुराम यादव ने कहा कि शिक्षक छात्र हित में शिक्षण कार्य करते हुए सरकार के रवैये का विरोध करते रहेंगे।

संबंधित समाचार