लखनऊ: मोहर्रम के चलते छावनी में तब्दील हुआ पुराना लखनऊ, जानें कैसी है सुरक्षा व्यवस्था

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। मोहर्रम त्योहार के चलते पुराने लखनऊ को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। इलाके के चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबल के जवानों की तैनाती है। 10 ड्रोन कैमरों के जरिए इलाके की प्रत्येक गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। अधिकारी लगातार कंट्रोल रूम में बैठकर सीसीटीवी की मॉनिटरिंग भी कर रहे हैं। इस इलाके …

लखनऊ। मोहर्रम त्योहार के चलते पुराने लखनऊ को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। इलाके के चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबल के जवानों की तैनाती है। 10 ड्रोन कैमरों के जरिए इलाके की प्रत्येक गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। अधिकारी लगातार कंट्रोल रूम में बैठकर सीसीटीवी की मॉनिटरिंग भी कर रहे हैं।

इस इलाके में पुलिस,पीएसी के साथ ही अर्द्धसैनिक बलों के 26 सौ से ज्यादा जवानों के साथ ही दो सौ से अधिक पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। पूरे इलाके की गतिविधि पर नजर रखने के लिए दस स्थानों से ड्रोन कैमरे उड़ाकर उनका वीडियो रिकार्ड किया जा रहा है। कंट्रोल रूम में बैठकर अधिकारी लगातार सीसीटीवी फुटेज की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। मोहर्रम का त्योहार शुक्रवार को मनाया जाएगा।

ऐसे में करबला से लेकर इमामबाडे़ तक जाने वाली मुख्य सड़क को कई सेक्टरों में बांटकर अधिकारियों को तैनात किया गया है। डीसीपी वेस्ट सोमेन बर्मा ने बताया कि पुराने लखनऊ को पांच सेक्टर और आठ जोन में बांटकर सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है।

इसके साथ ही एटीएस कमांडो, फायर ब्रिगेड के साथ ही बम निरोधक दस्ते की भी 24 घंटे तैनाती इलाके में रहेगी। जिससे किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटा जा सके। बताते चलें कि मोहर्रम के दौरान ताजिया और जुलूस निकालने पर शासन पहले ही रोक लगा चुका है।

संबंधित समाचार