Xiaomi ला रहा है 2 घंटे में फुल चार्ज होने वाला Fitness Band, चलेगा 14 दिन तक, जानिए हैरान कर देने वाले फीचर्स
चीन की सबसे बड़ी मोबाइल उत्पादन कंपनी जब विश्व के दूसरे सबसे बड़े स्मार्टफोन मार्केट में कदम रखती है, तो तहलका तो मचता ही है. क्सियाओमी के स्मार्टफोन और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स भारत में काफी पसंद किए जाते हैं. आज से एक हफ्ते से भी कम में, यानी 26 अगस्त को क्सियाओमी भारत में अपने …
चीन की सबसे बड़ी मोबाइल उत्पादन कंपनी जब विश्व के दूसरे सबसे बड़े स्मार्टफोन मार्केट में कदम रखती है, तो तहलका तो मचता ही है. क्सियाओमी के स्मार्टफोन और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स भारत में काफी पसंद किए जाते हैं. आज से एक हफ्ते से भी कम में, यानी 26 अगस्त को क्सियाओमी भारत में अपने स्मार्टर लिविंग ईवेन्ट में, Mi के कई प्रोडक्ट्स लॉन्च करने जा रही है. आइए इन पर एक नजर डालें…
Mi Band 6
क्सियाओमी ने इस बात की पुष्टि दी है कि 26 अगस्त को अपने स्मार्टर लिविंग ईवेन्ट में वह मी बैंड 6 लॉन्च करने जा रहे हैं. आपको बता दें कि यह बैंड इसी साल मार्च में चीन में रिलीज हुआ था और अब यह भारत में भी आ रहा है.
Mi Band 6 की खासियतें
इस कमाल के फिटनेस ट्रैकर बैंड में 30 स्पोर्ट्स मोड होंगे और इनके अलावा यह बैंड चलने, दौड़ने, साइकिल चलाने जैसी 6 क्रियाओं को भी सपोर्ट करेगा. इसके स्वास्थ्य फीचर्स की बात करें तो इसमें स्लीप ट्रैकिंग, हार्ट रेट और बीपी मॉनिटर करने जैसी सुविधाएं शामिल हैं. यह फिटनेस बैंड 50 मीटर तक के पानी के लिए वॉटरप्रूफ है और इसमें ब्लूटूथ 5.0 भी शामिल है. यह बैंड 1.56-इंच के एमोलेड टच डिस्प्ले के साथ आएगा और यह ग्राहकों को चार रंगों में मिलेगा.
Mi Band 6 की बैटरी
मी बैंड 6 की बैटरी वाकई बहुत कमाल की है. 125mAh की बैटरी के साथ इस बैंड को चार्ज होने में केवल दो घंटे लगते हैं और फिर इसे आप 14 दिन तक बिना चार्ज किए इस्तेमाल कर सकते हैं.
