बरेली: बहेड़ी में झोलाछाप की गोली मारकर हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहेड़ी, अमृत विचार। उत्तराखंड की सीमा के पास फरीदपुर चौकी के गांव अरसिया बोझ में क्लीनिक चलाने वाले झोलाछाप ओमप्रकाश शर्मा की शुक्रवार की देर शाम गोली मारकर हत्या कर दी गयी। वह क्लीनिक बंद कर घर आ रहे थे। गांव के पास पहले से घात लगाए हत्यारोपियों ने गोली मार दी। गोली सीने में …

बहेड़ी, अमृत विचार। उत्तराखंड की सीमा के पास फरीदपुर चौकी के गांव अरसिया बोझ में क्लीनिक चलाने वाले झोलाछाप ओमप्रकाश शर्मा की शुक्रवार की देर शाम गोली मारकर हत्या कर दी गयी। वह क्लीनिक बंद कर घर आ रहे थे। गांव के पास पहले से घात लगाए हत्यारोपियों ने गोली मार दी। गोली सीने में लगने से मौके पर ही मौत हो गयी। हत्यारे घटनास्थल पर तमंचा और मोटरसाइकिल छोड़कर फरार हो गए।

घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। तहसील क्षेत्र के गांव दहिया बोझ निवासी ओमप्रकाश शर्मा (35) पुत्र पीतम राम करीब 7.30 बजे घर आ रहे थे। फायरिंग की आवाज सुनकर मौके पर भागे कुछ लोगों ने उन्हें पहचाना और परिजनों को सूचना दी। कोतवाल गीतेश कपिल मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। पुलिस के अनुसार ओमप्रकाश की पांच माह पहले ही शादी हुई थी। हत्या करने के कारणों का पुलिस पता लगा रही है। पुलिस ने घटनास्थल पर पड़ा तमंचा और मोटरसाइकिल कब्जे में ले लिया है।

पुलिस ने ओमप्रकाश के परिजनों से भी पूछताछ की है। पुलिस यह पता करने में जुटी है कि ओमप्रकाश की किसी से रंजिश तो नहीं थी या फिर किसी से लेनदेन को लेकर विवाद तो नहीं चल रहा था। पुलिस ने ओमप्रकाश के भाई की तहरीर पर अज्ञात हत्यारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

संबंधित समाचार