बरेली: नौकरानी को शादी का झांसा देकर लूटता रहा आबरू
बरेली, अमृत विचार। नौकरानी को शादी का झांसा देकर मकान मालिक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। इसी दौरान मकान मालिक ने उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली और फिर वायरल करने की धमकी दी। युवती की शिकायत पर शुक्रवार को बारादरी पुलिस ने मकान मालिक और उसकी पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। …
बरेली, अमृत विचार। नौकरानी को शादी का झांसा देकर मकान मालिक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। इसी दौरान मकान मालिक ने उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली और फिर वायरल करने की धमकी दी। युवती की शिकायत पर शुक्रवार को बारादरी पुलिस ने मकान मालिक और उसकी पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
बारादरी की रहने वाली युवती ने बताया कि उनके परिवार की आर्थिक स्थित खराब है, इसलिए वह घरों में नौकरानी का काम करती है। एक साल पहले वह ताज पैलेस के पास रहने वाले आरिफ के घर पर काम करने गई थी। इसी दौरान आरिफ ने उसे अपनी बातों में फंसा लिया और फिर निकाह करने का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। इसी बीच उसने उसकी अश्लील वीडियो बना ली और वायरल करने की धमकी देते हुए आबरू लूटता रहा।
आरोप है कि 15 जून को आरिफ श्यामगंज से युवती को जबरन बाइक पर बैठाकर अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी बीच आरिफ की पत्नी वहां आ गई और उसने और आरिफ ने युवती की पिटाई कर भगा दिया। युवती ने इसकी शिकायत एसएसपी से की। उनके आदेश पर बारादरी पुलिस ने आरोपी दंपति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
