इटावा: बदमाशों ने किया डिप्टी जेलर पर हमला, पूरे मामले को पुलिस मान रही संदिग्ध

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा। डिप्टी जेलर पर हमले के सनसनीखेज मामले ने हूल पकड़ ली है। डिप्टी जेलर एसएच जाफरी सुबह की शिफ्ट की गश्त करने के लिए देर रात 3:30 बजे अपने आवास से जेल परिसर में निरीक्षण के लिए जा रहे थे। घर से जेल जाने के रास्ते में जेलर पर कुछ लोगों ने फायरिंग की …

इटावा। डिप्टी जेलर पर हमले के सनसनीखेज मामले ने हूल पकड़ ली है। डिप्टी जेलर एसएच जाफरी सुबह की शिफ्ट की गश्त करने के लिए देर रात 3:30 बजे अपने आवास से जेल परिसर में निरीक्षण के लिए जा रहे थे। घर से जेल जाने के रास्ते में जेलर पर कुछ लोगों ने फायरिंग की और जान से मारने की धमकी भी दी। घर से जाते समय जेल के पास उनको कुछ लड़को का झुंड दिखा। जेलर ने लड़को को टोका ‘ यहां क्या कर रहे’। तभी वो लोग गाली देने लगे और फिर फायरिंग शुरु कर दी। इस पूरे मामले के बाद जेल परिसर पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। मामले की सूचना थाना सिविल लाइन पुलिस तक पहुंचा दी गई है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस की जांच में घटना स्थल पर गोली के खोखे नहीं मिले। घटना के समय गोलियों से डर कर जब जेलर अपने घर भाग कर छुप गया तब भी उन लोगों ने हार नहीं मानी और जेलर के घर के दरवाजे को खुलवाने लगे।

जेल अधीक्षक राज किशोर सिंह के अनुसार डिप्टी जेलर पर हमला जेल में बंद रहे किसी बदमाश ने ही किया होगा। मामले की छानबीन की जा रही है। एसएसपी डा. बृजेश कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और डिप्टी जेलर से बातचीत की । उन्होंने बताया कि डिप्टी जेलर द्वारा तहरीर दी जा रही है उसके अनुसार मुकदमा दर्ज किया जाएगा। मौके पर जब पुलिस पहुंची तब तक बदमाश फरार हो गए थे। पुलिस फरार मुजरिमों को ढूंढने में लगी है।

संबंधित समाचार