लखनऊ: धर्म छिपाकर किशोरी पर बनाया शादी का दबाव, घर में घुसकर किया हंगामा
लखनऊ। खुद को हिंदू बताने वाले एक मुस्लिम लड़के ने अपना नाम अभिलाष पांडे बताकर दो-दो शादियां की। ये मामला सम्मनपुर थाने का है। शरीफपुर गांव का नौशाद अहमद अंसारी शादीशुदा होने के बाद भी किशोरियों का शोषण करता था। नौशाद इन पर शादी का दबाव भी बनाता था। किशोरी ने उसकी इस हरकत पर …
लखनऊ। खुद को हिंदू बताने वाले एक मुस्लिम लड़के ने अपना नाम अभिलाष पांडे बताकर दो-दो शादियां की। ये मामला सम्मनपुर थाने का है। शरीफपुर गांव का नौशाद अहमद अंसारी शादीशुदा होने के बाद भी किशोरियों का शोषण करता था। नौशाद इन पर शादी का दबाव भी बनाता था। किशोरी ने उसकी इस हरकत पर पुलिस में रिपोर्ट लिखवा दी। पुलिस ने पाक्सो एक्ट के साथ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि जांच-पड़ताल कर कोर्ट में मजबूत पैरवी की जाएगी। आपको बता दें नौशाद दो बच्चों का बाप भी है।
नौशाद 6 महिनें पहले सौदी से लौटा है। उसको 16 साल की हिंदू लड़की का नंबर मिल गया। नौशाद ने इस बात को छिपाकर रखा कि वो मुस्लिम है। किशोरी के साथ वो नजदीकियां बढ़ाने लगा और फिर शादी का दबाव भी डाला। लड़की को सच का पता चला तो उसने नौशाद से बाद करना बंद कर दिया। जिससे गुस्साकर नौशाद किशोरी के घर में हंगामा काटने लगा। लड़की के शादी से मना करने पर नौशाद ने दबाव बनाया और फिर छेडख़ानी पर उतर आया। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि जांच-पड़ताल कर कोर्ट में मजबूत पैरवी की जाएगी।
