यूपी: नकली डीजल-पेट्रोल बेचने वाले गिरोह का एसटीएफ ने किया भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
लखनऊ। प्रयागराज, प्रतापगढ़, अयोध्या समेत दर्जन भर से ज्यादा जिलों में मिलावटी व नकली डीजल-पेट्रोल बेचने वाले गिरोह का एसटीएफ ने भंडाफोड़ कर दिया है। एसटीएफ ने प्रतापगढ़ में एक पेट्रोल पंप से 7800 लीटर नकली डीजल-पेट्रोल के साथ चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इस गोरखधंधे का संचालन अयोध्या और रायबरेली से हो …
लखनऊ। प्रयागराज, प्रतापगढ़, अयोध्या समेत दर्जन भर से ज्यादा जिलों में मिलावटी व नकली डीजल-पेट्रोल बेचने वाले गिरोह का एसटीएफ ने भंडाफोड़ कर दिया है। एसटीएफ ने प्रतापगढ़ में एक पेट्रोल पंप से 7800 लीटर नकली डीजल-पेट्रोल के साथ चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इस गोरखधंधे का संचालन अयोध्या और रायबरेली से हो रहा है। एसटीएफ ने रायबरेली में प्राइवेट ऑयल डिपो के संचालकों समेत कई अन्य लोगों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
एसटीएफ को सूचना मिली थी कि प्रयागराज, कौशांबी, प्रतापगढ़, अयोध्या और आसपास के जिलों में बड़े पैमाने पर नकली व मिलावटी डीजल पेट्रोल की बिक्री चल रही है। लंबे समय से इस गिरोह के सूत्र तलाश रही एसटीएफ को पता चला कि एक टैंकर में यह नकली माल प्रतापगढ़ में भंगवा चुंगी स्थित एस्सार के तिलका पेट्रोल पंप पहुंचने वाला है।
टीम ने शनिवार दोपहर दो बजे जब छापा मारा तो एक टैंकर और 7800 लीटर सालवेंट बरामद हुआ। इस माल के साथ प्रतापगढ़ के तीन और सुल्तानपुर निवासी एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। एसटीएफ ने सभी के विरुद्ध् मुकदमा दर्ज कराते हुए जिलाधिकारी प्रतापगढ़ को भी रिपोर्ट भेज दी है। साथ ही इस गोरखधंधे से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ भी छानबीन शुरू कर दी है।
ये हुए गिरफ्तार
प्रतापगढ़ जिले के कोतवाली नगर स्थित संसारपुर गांव के निवासी रवि सिंह पुत्र तेजबहादुर सिंह, थाना जेठवारा के गांव संडवा खास के रोहित सिंह पुत्र गणेशबख्श सिंह, जेठवारा थाने के ही शीतलपट्टी गांव के निवासी चंद्रप्रकाश सिंह पुत्र भगवान प्रसाद सिंह और जौनपुर के हीरामपुर में रहने वाले सुल्तानपुर जिले के मूल निवासी श्यामजी पुत्र सीताराम।
यह सामान हुआ बरामद
7800 लीटर हाईड्रोकार्बन मिक्सचर साल्वेंट, एक टैंकर, एक पीतल की राड, एक डिलीवरी पाइप, चार मोबााइल, फर्जी बिल्टी और 81 हजार रुपये नकद।
