गोरखपुर: पिता की पिटाई का वीडियो बनाना बेटी को पड़ी भारी, बदमाश ने किया…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। गगहा क्षेत्र के भलुआन में शनिवार की रात बाईक सवार बदमाशों ने घर में घुसकर पहले पिता को जमकर पीटा, बाद में उनकी 16 वर्षीय पुत्री काजल को गोली मारकर मोबाइल लूटकर मौके से भाग निकले।गंभीर रूप से घायल किशोरी को ईलाज के लिए लखनऊ भेजा गया है। घटना का कारण बासगांव कचहरी में …

गोरखपुर। गगहा क्षेत्र के भलुआन में शनिवार की रात बाईक सवार बदमाशों ने घर में घुसकर पहले पिता को जमकर पीटा, बाद में उनकी 16 वर्षीय पुत्री काजल को गोली मारकर मोबाइल लूटकर मौके से भाग निकले।गंभीर रूप से घायल किशोरी को ईलाज के लिए लखनऊ भेजा गया है। घटना का कारण बासगांव कचहरी में कार्यरत भलुआन निवासी राजीवनयन सिंह और विजय प्रजापति के बीच पैसे के लेनदेन बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात लगभग11:30 बजे राजीव नयन सिंह परिवार के साथ घर में सोए थे। इसी दौरान दो बाईक पर सवार आये, चार लोगों ने दरवाजा खोलवाया। राजीव नयन सिंह जैसे ही दरवाजा खोले, चारों लोग उनको पिटना शुरू कर दिया। इसी दौरान उनकी पुत्री काजल मोबाईल से बदमाशों की वीडियो बनाने लगी। वीडियो बनाने से नाराज एक बदमाश ने काजल के पेट में सटाकर गोली मार दी। गोली लगते ही काजल जमीन पर गिर गई।

बदमाशों ने काजल के हाथ से मोबाईल छीन लिया और फरार हो गये। घटना की सूचना पाकर गगहा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल काजल को कौडीराम ले गई। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया, जहां हालत गंभीर होने पर स्वजनों ने लखनऊ ले जाकर केजीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना की सूचना पर गगहा पुलिस, सीओ बासगांव श्याम देव बिंदभी मौके पर पहुंचे थे। बताते हैं कि आरोपी विजय प्रजापति अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति है। विभिन्न थानों में उसपर मुकदमा दर्ज है। कुछ दिन पहले जमानत पर छूटकर बाहर आया था। थानाध्यक्ष गगहा ने बताया कि पुलिस छानबीन में लगी है।

संबंधित समाचार