बरेली: 75 महिलाओं को शक्ति योद्धा पुरस्कार से किया सम्मानित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि बेटियां किसी से कम नहीं हैं। हाल ही में सम्पन्न ओलंपिक खेलों में उनका प्रदर्शन इसका साक्षात प्रमाण है। उनका प्रदर्शन सराहनीय रहा है। वह मिशन शक्ति के तृतीय चरण के आरंभ अवसर पर संजय कम्युनिटी हाल में आयोजित कार्यक्रम को …

बरेली, अमृत विचार। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि बेटियां किसी से कम नहीं हैं। हाल ही में सम्पन्न ओलंपिक खेलों में उनका प्रदर्शन इसका साक्षात प्रमाण है। उनका प्रदर्शन सराहनीय रहा है। वह मिशन शक्ति के तृतीय चरण के आरंभ अवसर पर संजय कम्युनिटी हाल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने व उल्लेखनीय कार्य करने वाली 75 महिलाओं को सम्मानित किया गया।

शनिवार को हुए कार्यक्रम में मिशन शक्ति फेज-3 के आरंभ पर लखनऊ में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उद्बोधन का सजीव प्रसारण भी दिखाया। संतोष गंगवार और पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम शुरू किया। मिशन शक्ति पुरस्कार के लिए 75 महिलाओं का चयन भी किया गया।

जिलाधिकारी नितीश कुमार ने कहा कि बेटियों को अपनी प्रतिभा व समाज में अपनी पहचान बनाने का अवसर मिल रहा है। वह अपनी प्रतिभा के अनुसार शत-प्रतिशत प्रदर्शन दिखा रही हैं। कार्यक्रम में नगर विधायक डा. अरुण कुमार, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, अपर पुलिस महानिदेशक अविनाश चंद्र, पुलिस महानिरीक्षक रमित शर्मा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण, सीडीओ चंद्र मोहन गर्ग, अपर जिलाधिकारी नगर महेंद्र कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट मदन कुमार, बीएसए डा. अमरकांत, जिला पंचायतराज अधिकारी धर्मेंद्र कुमार, ब्लॉक प्रमुख नवाबगंज प्रज्ञा गंगवार, ब्लॉक प्रमुख बिथरी चैनपुर बृजेश कुमारी आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इनका किया गया सम्मान
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से (महिला डॉक्टर) एवं नर्स 10, महिला सुरक्षा क्षेत्र से (महिला पुलिस)10 महिलाएं, महिला ग्राम प्रधान, सदस्य व नगरीय क्षेत्र के निर्वाचित वार्ड सदस्य महिला-10, बहादुरी एवं शौर्य में विशेष योगदान करने वाली महिलाएं-10, स्वरोजगार क्षेत्र में कार्य करने वाली स्वयं सहायता समूहों की सदस्य अध्यक्ष-10, बेसिक शिक्षा माध्यमिक शिक्षा व उच्च शिक्षा-15 और विभिन्न विभागों से चयनित 75 महिलाओं को उनके बेहतर योगदान के लिए शक्ति योद्धा के रूप में प्रशस्ति पत्र एवं रक्षाबंधन के पर्व को देखते हुए रक्षा कवच के रूप में राखी भेंट की गई।

संबंधित समाचार