यूपी: कल्याण सिंह के निधन पर सीएम योगी समेत सूबे के सभी नेताओं ने जताया शोक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राजस्थान के राज्यपाल रहे कल्याण सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू समेत सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने शोक जताया है। सीएम योगी …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राजस्थान के राज्यपाल रहे कल्याण सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू समेत सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने शोक जताया है।

सीएम योगी ने शोक व्यक्त करते हुए ट्विटर पर लिखा-पूर्व राज्यपाल व उ.प्र. के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य आदरणीय कल्याण सिंह जी अब हमारे बीच नहीं रहे।

वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लिखा- उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, राजस्थान के पूर्व राज्यपाल श्री कल्याण सिंह जी का निधन हृदय विदारक! दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोक संतप्त परिवार को दुख सहने की शक्ति दे भगवान। विनम्र श्रद्धांजलि!

मायावती पूर्व मुख्यमंत्री लिखा-भाजपा के कद्दावर नेता व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल रहे श्री कल्याण सिंह के निधन की खबर अति-दुःखद। उनके परिवार व समर्थकों आदि के प्रति मेरी गहरी संवेदना। कुदरत उन सबको इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

डॉ दिनेश शर्मा उप मुख्यमंत्री- मन व्यथित है,स्मृतियाँ उद्वेलित कर रही हैं। उत्तम प्रशासक,दृढ़प्रतिज्ञ, मूल्यों से समझौता न करने वाले, राममंदिर को संकल्पित कल्याण सिंह जी उत्तरप्रदेश के सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्रियों में से थे।आज आपके देवलोकगमन पर अश्रुपूरित प्रणाम करता हूँ! बाबूजी अमर रहें।

सुनील बंसल – राजस्थान के पूर्व राज्यपाल, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री कल्याण सिंह जी के निधन की सूचना से अत्यंत दुःख हुआ। उनका निधन राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति है। “श्री राम-लला” उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दे।

वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने लिखा- रामलला के सच्चे सेवक, पूर्व राज्यपाल एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हमारे अभिवावक कल्याण सिंह जी ‘बाबूजी’ हमारे बीच नहीं रहे। उनका जाना एक युग के अंत होने जैसा है। बाबू जी जैसा महान व्यक्तित्व का निधन, पार्टी ही नहीं अपितु पूरे राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति है।

स्वाति सिंह मंत्री

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के निवर्तमान राज्यपाल आदरणीय श्री कल्याण सिंह ‘बाबूजी’ जी के निधन पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि। उनका सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र व धर्म के प्रति समर्पित रहा। प्रभु श्रीराम उनकी आत्मा को शांति दें। ॐ शांति।
डॉ सतीश द्विवेदी बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री

उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री श्री कल्याण सिंह जी के निधन का दुखद समाचार मिला है। परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदना। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।
अजय कुमार लल्लू, कांग्रेस यूपी प्रदेश अध्यक्ष

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल श्री कल्याण सिंह जी के निधन की खबर दुःखद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे एवं शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
संजय सिंह सांसद आम आदमी पार्टी

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के निवर्तमान राज्यपाल व हम सभी कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शक व प्रेरणास्रोत आदरणीय श्री कल्याण सिंह #बाबूजी’ जी के निधन पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि। उनका निधन भारतीय राजनीति एवं भाजपा के लिए अपूरणीय क्षति है।
केशव प्रसाद मौर्या उप मुख्यमंत्री यूपी

श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के योद्धा, धर्म के लिए सत्ता का त्याग करने वाले उ.प्र. के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। उनका जाना एक युग के अंत होने जैसा है। पार्टी ही नहीं अपितु पूरे राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति है।
-लल्लू सिंह, सांसद, फैजाबाद अयोध्या।

भारतीय राजनीति में शुचिता, पारदर्शिता व जन सेवा के पर्याय, अप्रतिम संगठनकर्ता एवं लोकप्रिय जननेता कल्याण सिंह जी का देहावसान संपूर्ण
राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति है।
-ऋषिकेश उपाध्याय महापौर, नगर निगम अयोध्या

रामलला के सच्चे सेवक, पूर्व राज्यपाल एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हमारे अभिवावक कल्याण सिंह ’बाबूजी’ हमारे बीच नहीं रहे। उनका जाना एक युग के अंत होने जैसा है। उनके जैसा महान व्यक्तित्व का निधन, पार्टी ही नहीं अपितु पूरे राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति है।
-रामचन्द्र यादव,विधायक रूदौली, अयोध्या।

हम सबके पथ प्रदर्शक उ.प्र के पूर्व मुख्यमंत्री आ. श्री कल्याण सिंह जी का देहावसान संपूर्ण राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति है। बाबू जी ने अपने राजनीतिक जीवन में हमेशा राष्ट्रहित और जनकल्याण को सर्वोपरि रखा।उनके स्वर्गवास से भारतीय राजनीति में एक शून्य उत्पन्न हो गया है।
सूर्य प्रताप ​शाही कृषि मंत्री यूपी

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राजस्थान के पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय कल्याण सिंह जी के निधन की सूचना प्राप्त हुई। ईश्वर से गोलोकवासी पुण्यात्मा की शांति और परिजनो व समर्थकों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करती हूँ। ।।ॐ शान्ति।।
अनुपमा जायसवाल विधायक

संबंधित समाचार