बरेली: सेवानिवृत्त आईवीआरआई कर्मचारी को अज्ञात वाहन ने रौंदा
बरेली, अमृत विचार। काम से निकले सेवानिवृत्त आईवीआरआई कर्मचारी को एयरपोर्ट गेट के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। पुलिस घायल को अस्पताल ले गई, जहां डाक्टरों ने मृत्यु घोषित कर दिया। उधर घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उनकी तलाश की लेकिन कहीं पता नहीं चला। इसके बाद हादसे की सूचना पर परिजन …
बरेली, अमृत विचार। काम से निकले सेवानिवृत्त आईवीआरआई कर्मचारी को एयरपोर्ट गेट के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। पुलिस घायल को अस्पताल ले गई, जहां डाक्टरों ने मृत्यु घोषित कर दिया। उधर घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उनकी तलाश की लेकिन कहीं पता नहीं चला। इसके बाद हादसे की सूचना पर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे और पहचान की।
पुलिस घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी से टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश कर रही है। इज्जतनगर के डिफेंस कॉलोनी निवासी गंगा सागर आईवीआरआई से कुछ समय पहले सेवानिवृत्त हुए हैं। शुक्रवार की देर शाम वे काम से निकले थे।
इसी बीच एयरफोर्स गेट के पास उन्हें अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को जिला अस्पताल लेकर आई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
