बरेली: कार हटाने के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अलीगंज, अमृत विचार। खेत से गाड़ी हटाने को लेकर दो लोगों में विवाद हो गया। इससे गुस्साए खेत मालिक ने युवक की कार का शीशा तोड़ दिया। जिसके बाद कार वाले ने खेत मालिक को गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया है। अलीगंज के रौहतापुर निवासी …

अलीगंज, अमृत विचार। खेत से गाड़ी हटाने को लेकर दो लोगों में विवाद हो गया। इससे गुस्साए खेत मालिक ने युवक की कार का शीशा तोड़ दिया। जिसके बाद कार वाले ने खेत मालिक को गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया है। अलीगंज के रौहतापुर निवासी सतनाम सिंह उर्फ सत्तू किसानी करते थे।

रविवार की शाम 5 बजे के लगभग जब वह अपने खेत पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि राजपुर कला निवासी विनोद यादव की कार उनके खेत में खड़ी थी । सतनाम सिंह ने इसका विरोध किया तो विनोद और उनमें कहासुनी हो गई । इसके बाद सतनाम सिंह ने उसकी कार का शीशा तोड़ दिया । इस बात से नाराज होकर विनोद ने उन पर तमंचा तानकर गोली चला दी। गोली सतनाम के पेट में लगी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

इसकी सूचना पर गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए और हंगामा मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी विनोद यादव को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया है। एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल ने बताया सतनाम की गोली मार कर हत्या की गई है । आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है । देर रात तक पुलिस को तहरीर नहीं मिली थी।

संबंधित समाचार