बरेली: मुस्लिम भाई को राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन
बरेली, अमृत विचार। धर्म की लकीरों को लांघकर अंजली शर्मा और शानू काजमी का बीते कई साल से भाई बहन का रिश्ता निभा रहे हैं। अंजली शर्मा बताती हैं कि उन दोनों का रिश्ता भले ही खून का नहीं हो लेकिन खून के रिश्ते से कम भी नहीं है। भाई बहन के इस पवित्र रिश्ते …
बरेली, अमृत विचार। धर्म की लकीरों को लांघकर अंजली शर्मा और शानू काजमी का बीते कई साल से भाई बहन का रिश्ता निभा रहे हैं। अंजली शर्मा बताती हैं कि उन दोनों का रिश्ता भले ही खून का नहीं हो लेकिन खून के रिश्ते से कम भी नहीं है। भाई बहन के इस पवित्र रिश्ते के बीच धर्म की दीवार कभी आड़े नहीं आई है। यही वजह है कि वह हर साल रक्षाबंधन के दिन समाज सेवी शानू काजमी को राखी बांधती हैं।
अंजली शर्मा ने बताया कि चाहे दुनिया इधर से उधर हो जाए लेकिन वह शानू को रक्षा बंधन पर राखी बांधना नहीं भूलती। शानू काजमी ने बताया कि वह हर साल उनके घर जाकर राखी बंधवाते हैं। कई साल से यह सिलसिला चल रहा है। उन्होनें कहा गंगा-जमुनी तहजीब के ऐसे उदाहरण कायम होते रहने चाहिए।
