बरेली: शराब पीने का विरोध करने पर संजयनगर में फायरिंग, चार लोग घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। घर के सामने शराब पीने का विरोध करने पर दबंग ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक युवक पर फायरिंग कर दी। छर्रे लगने से युवक घायल हो गया। युवक को बचाने आए उसके जीजा को भी एक छर्रा लगा है। फायरिंग की सूचना पर पहुंची बारादरी पुलिस ने घायलों को उपचार …

बरेली, अमृत विचार। घर के सामने शराब पीने का विरोध करने पर दबंग ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक युवक पर फायरिंग कर दी। छर्रे लगने से युवक घायल हो गया। युवक को बचाने आए उसके जीजा को भी एक छर्रा लगा है। फायरिंग की सूचना पर पहुंची बारादरी पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

बारादरी थाना क्षेत्र के संजय नगर निवासी विक्की यादव की पत्नी ने बताया कि उसके पति रविवार की रात उसे मायके से लेकर घर लौट रहे थे आरोप है कि पड़ोस का ही रहने वाला चंदू यादव अपने साथियों के साथ गली में शराब पी रहा था। उसके पति ने जब शराब पीने का विरोध किया तो चंदू यादव ने अपने साथियों के साथ मिलकर फायरिंग कर दी और घर में घुसकर मारपीट की। फायरिंग में कई छर्रे लगने से विक्की यादव घायल हो गया।

विक्की के जीजा शेर सिंह उसे बचाने पहुंचे तो वह भी छर्रा लगने से घायल हो गए। वहीं मारपीट में शेर सिंह की पत्नी मानसी यादव और विक्की यादव की मां को भी चोटें आई हैं। परिजनों ने डायल 112 पर फायरिंग की सूचना दी जिसके बाद डायल 112 ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। रात करीब 10:00 बजे हुई फायरिंग से संजय नगर क्षेत्र में दहशत फैल गई है।

संजय नगर में विवाद के बाद फायरिंग होने की सूचना पर पुलिस को मौके पर भेजा है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करा कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। -नीरज मलिक, बारादरी इंस्पेक्टर

संबंधित समाचार