कानपुर: भाई ने जीजा की गैंती से मारकर की हत्या, जानें क्यों?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। बिधून गंगापुर कॉलोनी के रहने वाले अनुज मिश्रा ने अपने जीजा की गैंती से मारकर हत्या कर दी। आपको बता दें भाई को राखी बांधने गई बहन के शरीर पर मार के निशान देखकर भाई गुस्से से लाल हो गया और अपने जीजा की हत्या कर दी। बीएसएनएल से रिटायर्ड रामबाबू मिश्रा ने अपनी …

कानपुर। बिधून गंगापुर कॉलोनी के रहने वाले अनुज मिश्रा ने अपने जीजा की गैंती से मारकर हत्या कर दी। आपको बता दें भाई को राखी बांधने गई बहन के शरीर पर मार के निशान देखकर भाई गुस्से से लाल हो गया और अपने जीजा की हत्या कर दी। बीएसएनएल से रिटायर्ड रामबाबू मिश्रा ने अपनी बेटी संध्या की शादी 14 साल पहले लोडर चालक भानु बाजपेई से कराई थी। भानू नशे का आदी था। संध्या के मना करने पर वो उसके साथ मारपीट करता था। मामला कोर्ट तक गया जिसके बाद संध्या ढाई साल तक मायके में रही।

भानु ने समझौता तो कर लिया लेकिन फिर से उसने मारपीट शुरु कर दी। रविवार सुबह भानु संध्या को उसके मायके छोड़ कर काम पर निकल गया। आपको बता दें, अनुज मिश्रा ने हत्या करने से पहले शराब पी थी। जिसके बाद जब शाम को उसके जीजा से उसकी मुलाकात हुई। अनुज ने बहन उठाए गए हाथ पर सवाल किया। जिसके बाद गुस्से में अपने जीजा की गैंती से मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने अनुज को हिरासत में लेकर आला-ए-कत्ल बरामद किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

संबंधित समाचार