प्रयागराज: बच्ची के साथ ताऊ ने किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज
प्रयागराज। दारागंज इलाके से एक शर्मसार मामला सामने आया है। छोटे भाई की पांच साल की मासूम बच्ची से दरिंदगी कर रहे आदमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस बात का खुलासा तब हुआ जब बच्ची की तबीयत अचानक खराब हुई। 35 साल का ये दरिंदा बच्चों के साथ काफी घुला मिला रहता …
प्रयागराज। दारागंज इलाके से एक शर्मसार मामला सामने आया है। छोटे भाई की पांच साल की मासूम बच्ची से दरिंदगी कर रहे आदमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस बात का खुलासा तब हुआ जब बच्ची की तबीयत अचानक खराब हुई। 35 साल का ये दरिंदा बच्चों के साथ काफी घुला मिला रहता था। बच्ची के दरिंदे बड़े पापा घरों में पूजा करवाते थे। बच्ची अक्सर अपने बड़े पापा के साथ ही सोती थी। डर के मारे वो किसा से कुछ कह नहीं पाती थी। अरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है।
शनिवार को बच्ची को जब महिला डॉक्टर के पास ले जाया गया तो डॉक्टर ने बताया कि बच्ची के साथ गतल हो रहा है। डॉक्टर और घरवालों ने जब बच्ची से बात की तो उसने इस बात का खुलासा किया। इस बात कि जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। महिला सिपाही श्वेता यादव को बच्ची ने बताया कि उसके साथ क्या होता था। इस मामले ने रिश्तों पर सवाल खड़ा कर दिया।
