अयोध्या: कल्याण सिंह को सम्मान देने के लिए सरकार ने लिए ये बड़े फैसले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को आज बुलंदशहर जिले के नरौरा राज घाट पर अंतिम विदाई दी जाएगी। कल्याण सिंह की अंतिम यात्रा सुबह अलीगढ़ अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम से कल्याण सिंह की अंतिम यात्रा निकली है।  अंतिम यात्रा में नेताओं की भारी भीड़ होगी। योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव भी पार्थिव देह के साथ हेलीकॉप्टर …

अयोध्या। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को आज बुलंदशहर जिले के नरौरा राज घाट पर अंतिम विदाई दी जाएगी। कल्याण सिंह की अंतिम यात्रा सुबह अलीगढ़ अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम से कल्याण सिंह की अंतिम यात्रा निकली है।  अंतिम यात्रा में नेताओं की भारी भीड़ होगी। योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव भी पार्थिव देह के साथ हेलीकॉप्टर में अलीगढ़ पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोग उनके अंतिम संस्कार में शामिल हो सकें इसलिए 23 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया ।

यूपी सरकार ने कल्याण सिंह को सम्मान देने के लिए कई फैसले लिए हैं। आपको बता दें अब अयोध्या में राम जन्मभूमि परिसर तक जाने वाली सड़क का नाम कल्याण सिंह मार्ग रखा जाएगा। इस मामले को लेकर पीडब्ल्यूडी को कागजी कार्यवाही जल्द पूरी करने को कहा गया है। इस बात की जानकारी खुद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट करके दी है। इसके साथ ही लखनऊ, अलीगढ़, एटा, बुलंदशहर और प्रयागराज में भी एक-एक सड़क का नाम कल्याण सिंह के नाम पर रखा जाएगा। अलीगढ़ एयरपोर्ट का नाम भी कल्याण सिंह के नाम पर रखने का विचार चल रहा है।

संबंधित समाचार