हमीरपुर: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला मां-बेटी का शव, परिजनों ने जताई ये आशंका
हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक मकान के भीतर मां-बेटी का शव संदिग्ध हातल में फांसी से लटकता हुआ मिला। जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। वहीं शव …
हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक मकान के भीतर मां-बेटी का शव संदिग्ध हातल में फांसी से लटकता हुआ मिला। जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। वहीं शव मिलने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं मां-बेटी की मौत के मामले को लेकर ग्रामीण तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।
वहीं दूसरी तरफ पुलिस इसे घरेलू कलह के करण आत्महत्या की बात बता रही है। वहीं मृतका के परिजन पति पर हत्या करने का आरोप लगाकर कार्यवाही की मांग की है। बता दें मामला हमीरपुर जिले के कुरारा थानाक्षेत्र के जल्ला गांव का है। जहां महिला शानू और उसकी डेढ़ साल की बेटी का शव कमरे में फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला।
मामले के जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची कुरारा थाना पुलिस व पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार दीक्षित ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया और घटना की जांच पड़ताल की। वहीं घटना के बारे में मृतका के परिजनों ने का कहना है कि महिला के पति ने ही अपनी पत्नी और बेटी को मौत के घाट उतारा है। जबकि पुलिस का कहना है कि महिला का पति शराब पीकर घर में कलह करता था।
जिसके चलते महिला ने पहले अपनी बेटी को फांसी लगाई और फिर खुद फांसी के फंदे से झूल गई। पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित का कहना है कि महिला ने पहले बच्ची की गला दबाकर हत्या की है। इसके बाद खुद फांसी पर लटक गई है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है। उधर, मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है।
