लखनऊ: दो भाइयों ने की सर्राफा व्या‍पारी की हत्या,जानें क्यों?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। पिकनिक स्पाट में हुई  नरेश कुमार वर्मा की हत्या में पुलिस ने उसके दो पड़ोसियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया की पुरानी रंजिश के चलते दोनों ने नरेश की हत्या की थी। आरोपी भाई हेमंत वर्मा और अनिल वर्मा कल्याणपुर खत्री के रहने वाले हैं।  2013 से दोनों में रंजिश चल …

लखनऊ। पिकनिक स्पाट में हुई  नरेश कुमार वर्मा की हत्या में पुलिस ने उसके दो पड़ोसियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया की पुरानी रंजिश के चलते दोनों ने नरेश की हत्या की थी। आरोपी भाई हेमंत वर्मा और अनिल वर्मा कल्याणपुर खत्री के रहने वाले हैं।  2013 से दोनों में रंजिश चल रही थी। रंजिश के चलते हेमंत ने एक बार नरेश पर तेजाब भी फेका था। नरेश ने हेमंत के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। परिवार का कहना है कि हेमंत ने कई बार नरेश को जान से मारने की धमकी भी दी थी।

16 अगस्त 2021 को नरेश मार्निंग वाक पर निकला था। तभी दोनों भाई भी उसका पीछा करते हुए पिकनिक स्पाट पर पहुंच गए। उन्होंने पहले नरेश के सिर पर पीछे से डंडा मारा था। इसके बाद चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर शव जंगल में फेंक दिया था। 20 अगस्त की शाम पिकनिक स्पाट पर लोगों ने नरेश के अर्धनग्न शव को देखा। बिना देर के पुलिस मौका ए वारदात पर पहुंची। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

संबंधित समाचार