विदेश मंत्री मारिसे पायने ने कहा, ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान से 1000 से ज्यादा लोगों को निकाला
कैनबरा। ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री मारिसे पायने ने सोमवार को कहा कि अफगानिस्तान से एक हजार से अधिक ऑस्ट्रेलियाई और विदेशी नागरिकों को निकाला गया है। पायने ने कहा कि गत बुधवार से अब तक आस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से एक हजार से अधिक लोगों को वहां से सुरक्षित निकाल लिया है। उन्होंंने …
कैनबरा। ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री मारिसे पायने ने सोमवार को कहा कि अफगानिस्तान से एक हजार से अधिक ऑस्ट्रेलियाई और विदेशी नागरिकों को निकाला गया है। पायने ने कहा कि गत बुधवार से अब तक आस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से एक हजार से अधिक लोगों को वहां से सुरक्षित निकाल लिया है।
उन्होंंने कहा, “पिछले 24 घंटों में काबुले से हमने 450 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला है जिनमें आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड, ब्रिटेन और अफगानिस्तान में स्थानीय रूप से काम कर रहे कर्मचारी और वीजाधारक शामिल हैं।” विदेश मंत्री ने कहा कि आस्ट्रेलिया भी ब्रिटेन, अमेरिका और न्यूजीलैंड की तरह काबुल से लाेगों को बाहर निकाल रहा है।
अमेरिका द्वारा अपनी वापसी की समय सीमा बढ़ाने की संभावना के बारे में चर्चा पर टिप्पणी करते हुए अधिकारी ने कहा कि आस्ट्रेलिया भी इस पर चर्चा कर रहा है और काबुल हवाई अड्डे पर निरंतर विमान संचालन के समर्थन के लिए तैयार है।
