पीलीभीत: जंगल में ट्रक चालकों ने हार्न बजाया, 25 हजार जुर्माना लगाया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दियोरिया कला, अमृत विचार। टाइगर रिजर्व जंगल की दियोरिया रेंज के अन्तर्गत पूरनपुर से दियोरिया मार्ग पर तीव्र गति व तेज ध्वनि के साथ हार्न बजाते हुए गुजर रहे ट्रकों को दियोरिया वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया। वन क्षेत्राधिकारी ने पांच ट्रकों से 25 हजार रुपये जुर्माना वसूल कर ट्रकों को छोड़ दिया …

दियोरिया कला, अमृत विचार। टाइगर रिजर्व जंगल की दियोरिया रेंज के अन्तर्गत पूरनपुर से दियोरिया मार्ग पर तीव्र गति व तेज ध्वनि के साथ हार्न बजाते हुए गुजर रहे ट्रकों को दियोरिया वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया। वन क्षेत्राधिकारी ने पांच ट्रकों से 25 हजार रुपये जुर्माना वसूल कर ट्रकों को छोड़ दिया है।

दो दिन पूर्व पूरनपुर से दियोरिया जंगल होते हुए बीसलपुर एक ईंट भट्ठे पर ईंट लेने के लिए जाते समय वन विभाग की टीम ने पांच ट्रकों को पकड़ लिया। वन क्षेत्राधिकारी वीके गुप्ता ने पांचों ट्रकों को रेंज पर खड़ा करा दिया। उन्होंने बताया कि जंगल से ध्वनि प्रदूषण व तीव्र गति से वाहन चलाने पर प्रतिबंध के बाबजूद इन्होंने नियम का उल्लंघन किया है।

ट्रक चालकों थाना माधौटाडा के गांव पिपरिया संतोष निवासी सईम, आसिफ, गांव डगा निवासी अजमुद्दीन, मोहम्मद रफी और बार्ड नंबर 10 रेलवे कालोनी टनकपुर जनपद चंपावत निवासी सलीम के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पांचों ट्रक चालकों से 25 हजार रुपये वसूलकर ट्रक छोड़ दिए। वन क्षेत्राधिकारी की इस कार्रवाई से क्षेत्र में खलबली मच गई है।

संबंधित समाचार