लखनऊ: अमिताभ ठाकुर का हाउस अरेस्ट समाप्त, जानें पुलिस ने क्या कहा?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। जबरन रिटायर किए गए पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर का हाउस अरेस्ट 55 घंटे बाद समाप्त हो गया है। सोमवार दोपहर में पुलिस ने उनके घर के सामने से अपना पहरा हटा लिया है। 21 अगस्त को गोरखपुर के लिए रवाना होने से पहले पुलिस ने सुबह सात बजे उन्हें हाउस अरेस्ट किया था। …

लखनऊ। जबरन रिटायर किए गए पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर का हाउस अरेस्ट 55 घंटे बाद समाप्त हो गया है। सोमवार दोपहर में पुलिस ने उनके घर के सामने से अपना पहरा हटा लिया है। 21 अगस्त को गोरखपुर के लिए रवाना होने से पहले पुलिस ने सुबह सात बजे उन्हें हाउस अरेस्ट किया था। बीते करीब दस दिन पहले ही ही अमिताभ ठाकुर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चुनाव लड़ने की घोषणा की थी।

पुलिस का कहना था कि सांसद अतुल राय के ऊपर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली युवती ने अमिताभ ठाकुर पर कई आरोप लगाए हैं। सुप्रीम कोर्ट के सामने पीड़िता और उसके साथी ने आत्मदाह का प्रयास किया था, जिसमें पीड़िता के साथी की मौत हो गई है। लिहाजा अमिताभ के खिलाफ एक वर्ग विशेष और महिलाओं में आक्रोश व्याप्त है। एसीपी गोमतीनगर श्वेता श्रीवास्तव ने बताया कि अमिताभ को हाउस अरेस्ट नहीं बल्कि सिर्फ गोरखपुर जाने से रोका गया था, क्योंकि उनके गोरखपुर जाने से कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ सकती है।

अमिताभ ठाकुर ने बताया कि गोरखपुर में योगी सरकार ने कई इलाकों में कई लोगों के काफी अत्याचार किया है। जहां के लोगों से मैं मिलने जाने वाला हूं। उन्होंने कहा कि अब वह 28 अगस्त को अयोध्या और 29 अगस्त को गोरखपुर में अपने कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के लिए वहां पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने 21 तारीख से ही उनके घर के बाहर 15 से 20 जवानों की तैनाती की थी। जिन्हें आज यहां से हटा लिया गया है।

संबंधित समाचार