बरेली: संजय नगर में फायरिंग करने वाला दबंग गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शराब पीने का विरोध करने पर दबंगों ने पत्नी के साथ आ रहे पति के साथ पहले तो गाली-गलौज की और फिर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इससे दो लोग गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित पिता की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर एक को गिरफ्तार …

बरेली, अमृत विचार। शराब पीने का विरोध करने पर दबंगों ने पत्नी के साथ आ रहे पति के साथ पहले तो गाली-गलौज की और फिर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इससे दो लोग गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित पिता की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया है।

संजय नगर निवासी विक्की यादव पत्नी चंदू यादव के साथ रविवार की रात रिश्तेदारी से लौट रहा था जब वह घर के पास पहुंचा तो उसके पड़ोस में रहने वाला चंदू यादव अपने साथियों के साथ गली में शराब पी रहा था। विक्की ने जब शराब पीने का विरोध किया तो चंदू यादव ने अपने साथियों के साथ मिलकर फायरिंग कर दी और घर में घुसकर मारपीट की।

फायरिंग में कई छर्रे लगने से विक्की यादव घायल हो गया। विक्की के जीजा शेर सिंह उसे बचाने पहुंचे तो वह भी छर्रा लगने से घायल हो गए। मारपीट में शेर सिंह की पत्नी मानसी यादव और विक्की यादव की मां को भी चोटें आई हैं। पुलिस ने सोमवार को चंदू यादव, रोहन ठाकुर, बहादुर, दलेल सिंह और एक अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने एक आरोपी दलेल सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया है।

संबंधित समाचार