नैनीताल: सेना की भूमि पर बनने वाली पार्किंग पर संकट के बादल
नैनीताल, अमृत विचार। नैनीताल के कैलाखान क्षेत्र में सेना की जमीन पर बनने वाली पार्किंग पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं क्यों छावनी परिषद ने सुरक्षा की दृष्टि से अपनी जमीन देने से इनकार कर दिया है। पूर्व सांसद भगत सिंह कोश्यारी के द्वारा वर्ष 2018 में कैला खान क्षेत्र में रक्षा मंत्रालय की …
नैनीताल, अमृत विचार। नैनीताल के कैलाखान क्षेत्र में सेना की जमीन पर बनने वाली पार्किंग पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं क्यों छावनी परिषद ने सुरक्षा की दृष्टि से अपनी जमीन देने से इनकार कर दिया है।
पूर्व सांसद भगत सिंह कोश्यारी के द्वारा वर्ष 2018 में कैला खान क्षेत्र में रक्षा मंत्रालय की खाली जमीन पर पार्किंग बनाने के लिए कार्य योजना तैयार की थी ताकि नैनीताल में लगने वाले जाम से स्थानीय और पर्यटकों को निजात मिले और पर्यटकों को पार्किंग की सुविधा दी जा सके और बीते मई माह में नैनीताल होटल एसोसिएशन के द्वारा रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट से मुलाकात कर कैला खान में पार्किंग निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग की थी।
जिसके बाद अजय भट्ट के द्वारा होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों को जल्द से जल्द पार्किंग निर्माण का कार्य शुरू होने का आश्वासन दिया था लेकिन अब छावनी परिषद द्वारा सुरक्षा का हवाला देते थे अपनी भूमि को पार्किंग निर्माण चले हस्तांतरित करने पर आपत्ति लगाते हुए बताया कि जिस क्षेत्र में पार्किंग का निर्माण होना है वहां पर पूर्व से आर्मी सिग्नल कोर की यूनिट, हेलीपैड,फायरिग रेंज समेत कई अन्य यूनिट स्थापित हैं जहां पर अन्य गतिविधियां नहीं की जा सकती जिससे कैलाखान क्षेत्र में बनने वाली पार्किंग पर अब खतरे के बादल मंडरा रहे हैं।
आपको बताते चलें कि पूर्व सांसद भगत सिंह कोश्यारी के द्वारा 2018 में पार्किंग निर्माण के लिए कार्ययोजना तैयार की जिसके बाद छावनी परिषद के तत्कालीन शिव अभिषेक राठौर के द्वारा फाइल तैयार कर रक्षा मंत्रालय के पास भेजी थी।
