कन्नौज: प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में सतीश चंद मिश्र ने भाजपा पर बोला हमला, लगाया यह बड़ा आरोप
कन्नौज। बसपा के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर पार्टी के महासचिव सतीश चन्द्र मिश्र का लोगों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। किसी ने फरसा तो किसी ने हाथी किया भेंट। इस दौरान बसपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे नकुल दुबे भी मौजूद थे। मंच पर सतीश चन्द्र मिश्र की पत्नी …
कन्नौज। बसपा के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर पार्टी के महासचिव सतीश चन्द्र मिश्र का लोगों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। किसी ने फरसा तो किसी ने हाथी किया भेंट। इस दौरान बसपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे नकुल दुबे भी मौजूद थे। मंच पर सतीश चन्द्र मिश्र की पत्नी भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सतीश चन्द्र मिश्र ने कहा कि ब्राह्मणों को पहले सपा ने छला अब भाजपा अन्याय कर रही है प्रदेश में सबसे ज्यादा दलित और ब्राह्मणों पर इस सरकार में अत्याचार हो रहा है।
खुलेआम पुलिस उठा कर ठोक रही है। विकुरू कांड को लेकर पुलिस बराबर ब्राम्हणों का उत्पीड़न कर रही है और घर से उठा उठा कर मारा जा रहा है। उन्होंने कहा कि कन्नौज में जितना विकास बसपा सरकार में हुआ इतना किसी सरकार में नहीं हुआ। कन्नौज जिला बसपा सरकार में बनाया गया जिला न्यायालय भी बसपा सरकार में ही बना। बसपा सरकार में सबसे ज्यादा सरकार में भागीदारी ब्राह्मणों की रही जिसमें कैबिनेट मंत्री भी बड़ी तादात में ब्राह्मणों को बनाया गया।
अब आप लोग समझ सकते है कि अपलोगो का हित सम्मान बसपा में ही सुरक्षित है। आप लोग एक जुट होकर साथ में रहिए और अपनी ताकत का एहसास कराइए। वही पूर्व कैबिनेट मंत्री नकुल दुबे ने कहा कि उन्होंने आज सुबह कन्नौज के प्रसिद्ध बाबा गौरी शंकर के दर्शन किए जिससे उन्हें आशीर्वाद मिला और वह धन्य हुए । आप लोगों के सम्माव की लड़ाई लड़ रहे सतीश चन्द्र मिश्र का आप साथ दीजिए मैं वादा करता हूं कि आपके सम्मान पर जरा भी आच नहीं आने दूंगा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शुभम दुबे, राजू शुक्ला, मनोहर अमर सिंह, अजित शुक्ला, पीयूष तिवारी, संजीव कुमार पाठक, राजू पाठक सहित हजारों लोग मौजूद रहे।
